Samachar Nama
×

बुध कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या प्रभाव पड़ेगा इसका राशियों पर

जयपुर। बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है जिसके कारण बुध ग्रह सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध का राशि परिवर्तन 19 सितंबर 2018 यानि कल बुधवार की सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है। बुध का यह परिवर्तन अपनी स्वराशि कन्या में हो रहा है। जिससके
बुध कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या प्रभाव पड़ेगा इसका राशियों पर

जयपुर।  बुध ग्रह राशि परिवर्तन करने जा रहा है जिसके कारण बुध ग्रह सिंह राशि से कन्या राशि में प्रवेश कर रहे हैं। बुध का राशि परिवर्तन 19 सितंबर 2018 यानि कल  बुधवार की सुबह 4 बजकर 23 मिनट पर हो रहा है। बुध का यह परिवर्तन अपनी स्वराशि कन्या में हो रहा है। जिससके कन्या राशि के लोगो की किस्मत खुल जाएंगी। बुध ग्रह 6 अक्टूबर 2018 यानी शनिवार दोपहर 12 बजकर 51 मिनट तक कन्या राशि में रहेंगे। आज इस लेख में हम बुध के गोचर का राशियों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में बता रहें हैं।

बुध कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या प्रभाव पड़ेगा इसका राशियों पर

इन राशि वालों को मिलेगा मेहनत का फल

मेष – इस राशि के लोगो के लिए बुध का गोचर छठे भाव में हो रहा है। इसके साथ ही इस समय सूर्य कन्या राशि में होने से बुधादित्य योग बन रहा है। इसके साथ ही इस समय सफलता का राह आसान होगी। इस योग के कारण शत्रुओं पर विजय मिलेगी।

वृषभ – इस राशि के लोगो के लिए बुध का गोचर पंचम भाव में हो रहा है। इस राशि के लोगो को  संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलेंगा। रुके काम गति पकडेंगें। इसके साथ ही सूर्य-बुध की युति वृषभ राशि में होने से इस राशि के लोगो के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वैवाहिक में जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे।

मिथुन – इस राशि के लोगो के लिए बुध का गोचर चतुर्थ भाव में हो रहा है। जिसके कारण इनको आय के नये साधन मिलेंगे। आर्थिक तरक्की भी इस समय में होगी। रुका काम बनेगा व फंसा धन फिर से मिलेगा। इसके साथ ही परिवार का सहयोग मिलेगा।

बुध कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या प्रभाव पड़ेगा इसका राशियों पर

इन राशि के लोगों का अस्थिरता और अशांति का दौर होगा समाप्त

कर्क – इस राशि के लोगों के लिए बुध का गोचर तीसरे भाव में हो रहा है। इस गोचर से इनकी  परिवार के सदस्यों के साथ निकटता बढ़ेगी। इस राशि के लोग जिस मानसिक अस्थिरता और अशांति के दौर से गुजर रहे थे उससे मुक्ति मिलेगी।  इस समय बीमारियों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह – इस राशि में बुध का गोचर दूसरा स्थान पर यानी धन स्थान पर हो रहा है। बुध के गोचर के कारण सरकारी नौकरी में स्थान परिवर्तन के साथ साथ नौकरी में तरक्की मिलेगी। व्यापार में विस्तार करने का अवसर मिलेगा। इसके साथ ही निवेश, प्रॉपर्टी से लाभ के अवसर बनेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी।

कन्याइस राशि के पहले स्थान यानी लग्न में बुध का गोचर होने से इनके ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होगी। इसके साथ ही निर्णय क्षमता और मजबूत होगी। इस समय मन से असमंजस की स्थिति दूर होगी। काम में आसानी से सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

बुध कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या प्रभाव पड़ेगा इसका राशियों पर

इन राशि के लोगो को जरुरत है अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगाना की

तुला  – इस राशि में बुध का गोचर 12वें भाव में हो रहा है जिससे इनके लिए अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाना जरूरी है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी जिसके साथ ही काम का दबाव बढ़ेगा। आलस्य को दूर करके काम में ध्यान लगाने की आवश्यकता है।

वृश्चिक – इस राशि में बुध का गोचर 11वें भाव में होने से यह आय स्थान को देख रहा है। इस समय धन प्राप्ति के प्रबल योग बन रहे हैं। इसके साथ ही अटका हुआ, उधार दिया हुआ पैसा मिलेगा। लेकिन इसके साथ ही अनावश्यक खर्चों में भी कमी करने की जरुरत है।

धनु – इस राशि में बुध का गोचर दश वे स्थान में हो रहा है। इस स्थान पर बुध और सूर्य की युति के कारण कार्यक्षेत्र और कॅरियर में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा। विवाह योग युवक-युवतियों के विवाह का योग बनेगा।

बुध कर रहा है कन्या राशि में प्रवेश, जानिए क्या प्रभाव पड़ेगा इसका राशियों पर

 

इस राशि के लोगो को मिलेगी पैतृक संपत्ति

मकर – इस राशि में बुध का गोचर नवम स्थान पर हो रहा है। इस स्थान में गोचर होने के कारण इस समय भाग्योदय होगा। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति मिलेंगी। इस समय प्रापर्टी, भवन खरीदने के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

कुंभ – इस राशि में बुध का गोचर आठवें स्थान में हो रहा है। इस राशि के लोगों को इस समय संभलकर रहने की आवश्यकता है। इस राशि के लोगों के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेंगा। इस समय इस राशि के लोगों को  परिवार से संबंधित परेशानी रहेगी।

मीन – इस राशि के लोगो के सप्तम भाव में बुध का गोचर होने से जीवनसाथी, प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में आ रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। इस राशि के लोगो को पेट से संबंधित कोई पुराना रोग परेशान कर सकता है।

Share this story