Samachar Nama
×

अगर है साड़ी पहनने के शौकीन, तो जानिए ब्लाउज के कुछ डिफरेंट डिजाइन

जयपुर। ज्यादातर शादी-पार्टियों में महिलाओं को लहंगे या साड़ी में देखा जाता है। यह भारतीय परिधान काफी लोकप्रिय हैं। इन परिधानों को लेकर अक्सर महिलाए चिंतित रहती हैं। फंक्शन चाहे जो हो लेकिन कपड़ों की परेशानी पहले हो जाती हैं। साड़ी और लहंगे के साथ आप कई तरह के प्रयोग कर सकते है लेकिन ब्लाउज
अगर है साड़ी पहनने के शौकीन, तो जानिए ब्लाउज के कुछ डिफरेंट डिजाइन

जयपुर। ज्यादातर शादी-पार्टियों में महिलाओं को लहंगे या साड़ी में देखा जाता है। यह भारतीय परिधान काफी लोकप्रिय हैं। इन परिधानों को लेकर अक्सर महिलाए चिंतित रहती हैं। फंक्शन चाहे जो हो लेकिन कपड़ों की परेशानी पहले हो जाती हैं। साड़ी और लहंगे के साथ आप कई तरह के प्रयोग कर सकते है लेकिन ब्लाउज के साथ ज्यादा प्रयोग नहीं किये जा सकते। हम आपको बताते है ब्लाउज के डिफरेंट डिजाइन।

अगर है साड़ी पहनने के शौकीन, तो जानिए ब्लाउज के कुछ डिफरेंट डिजाइन

 अगर आप लहंगा पहन रही है तो इस पर जैकेट स्टाइल के ब्लाउज बनवा सकती हैं। यह आपके स्ट्रेट फिट लहंगे और अंब्रेला कट लहंगे दोनो पर अच्छा लगेगा। इसमें भी आप चाहें तो हाई कॉलर जैकेट या वी नेक वाली जैकेट बनवा सकती हैं। जो आपके लुक में परफेक्शन लायेगा। यह लुक आप साड़ी के साथ भी ट्राई कर सकती है।

अगर है साड़ी पहनने के शौकीन, तो जानिए ब्लाउज के कुछ डिफरेंट डिजाइन

ऑफ शोल्डर ब्लाउज वापस ट्रेंड में आ गये है। आप इसे क्रॉप टॉप के साथ कम्बाइन कर पहन सकती है। इस तरह का ब्लाउज फ्लॉवर प्रिंट के लंहगे के साथ खुब फबेगा। अगर आपका लहंगा हेवी है तो सिंगल कलर की हॉल्टर नेक ब्लाउज को पहन कर आप पूरे ड्रेस को टीमअप कर सकते हैं। साथ ही यह आपके ड्रेस में बैलेंस भी रखेगा।

अगर है साड़ी पहनने के शौकीन, तो जानिए ब्लाउज के कुछ डिफरेंट डिजाइन

इन दिनों न्यूड़ ब्लाउज ज्यादा ट्रेंड कर रहे है। आप एक स्किन टोन के रंग का कपड़ा लेकर उस पर बारीक वर्क करवा सकती है। इसे फुल स्लिवस का या क्रॉप टॉप स्टाइल में बनवा सकती हैं।

अगर है साड़ी पहनने के शौकीन, तो जानिए ब्लाउज के कुछ डिफरेंट डिजाइन

हेवी लहंगे के साथ आप मेटेलिक कलर वन शॉल्डर ब्लाउज बनवा सकती हैं। यह आपके लुक को बैलेंस करने में मदद करेगा। इस तरह के ब्लाउज आप साड़ी के साथ भी कैरी कर सकती है, इसके लिए आपकी साड़ी हल्की और सिंपल होनी चाहिए, और आपका ब्लाउज हेवी।

अगर है साड़ी पहनने के शौकीन, तो जानिए ब्लाउज के कुछ डिफरेंट डिजाइन

Share this story