Samachar Nama
×

जीवन में प्रेम को बढ़ाने के लिए घर में जरूर रखे बांसुरी…

हर व्यक्ति अपने घर परिवार में सुख और समुद्धि को लाने के लिए न जाने कितने उपाय और प्रयासों को करता हैं। जिससे उसके घर परिवार में हमेशा ही खुशियां और शांति हमेशा ही बनी रहे। मगर कितनी भी कोशिश क्यों ना कर ली जाए मगर फिर भी कभी—कभी घर परिवार में अशांति का महौल

हर व्यक्ति अपने घर परिवार में सुख और समुद्धि को लाने के लिए न जाने कितने उपाय और प्रयासों को करता हैं। जिससे उसके घर परिवार में हमेशा ही खुशियां और शांति हमेशा ही बनी रहे। मगर कितनी भी कोशिश क्यों ना कर ली जाए मगर फिर भी कभी—कभी घर परिवार में अशांति का महौल बन ही जाता हैं। परिवार में कलह होने लगती हैं। इन सभी समस्याओं का समाधान हम खोज नहीं पाते हैं,जिससे जीवन में कई सारी परेशानियां आने लगती हैं।

वही आपको बता दें,कि वास्तुशास्त्र के मुताबिक इन सभी समस्याओं का समाधान बहुत ही सरल और सहज होता हैं। इन समस्याओं से छुटकार पाने के लिए घर में बांसुरी रखिए। इसको घर में रखने से घर में कई प्रकार के वास्तुदोष दूर हो जाते हैं। और घर में खुशहाली आती हैं। वही परिवार के सभी लोग प्रसन्न होते हैं। भगवान श्री कृष्ण हर पल बांसुरी को अपने साथ ही रखते थे। वही प्रेम और शांति का संदेश देने वाली ये बांस की बांसुरी ही श्री कृष्ण भगवान की शक्ति थी। वही वास्तु के मुताबिक यह माना जाता हैं,कि जिस घर में लकड़ी की ये बांसुरी होती हैं। वहां पर भगवान श्री कृष्ण का सदैव वास होता हैं। जिससे उस घर में रहने वाले लोगो पर भगवान कृष्ण की पूर्ण कृपा बनी रहती हैं और घर में सुख और शांति का माहौल होता हैं।

भगवान श्री कृष्ण को बांसुरी बहुत ही प्रिय होती हैं। इसलिए यह अति पवित्र और पूज्यनीय भी मानी जाती हैं। वही आपको बता दें,कि ये बांसुरी सम्मोहन, खुश व आकर्षण का भी प्रतीक मानी जाती हैं। इसकी ध्वनि से सभी नकारात्मक शक्तियां दूर हो जाती हैं और घर में सकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होता हैं।

Share this story