Samachar Nama
×

रत्न जो गर्मी में ठंडक के एहसास के साथ ही दिलाएगा भाग्य का साथ, जानिए इन खास रत्नों के बारे में

जयपुर। होली का त्यौहार जाने के बाद मौसम में बदलाव आता है, अब गर्मी शुरू होने लगती है। अभी तो तापमान सामान्य ही है, लेकिन धीरे धीरे अप्रैल-मई कर तो तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता है। ऐसे में शरीर को सबसे गर्मी से बचाने के लिए ज्यादा जरूरत पानी की होती है। अगर
रत्न जो गर्मी में ठंडक के एहसास के साथ ही दिलाएगा भाग्य का साथ, जानिए इन खास रत्नों के बारे में

जयपुर। होली का त्यौहार जाने के बाद मौसम में बदलाव आता है, अब गर्मी शुरू होने लगती है। अभी तो तापमान सामान्य ही है, लेकिन धीरे धीरे अप्रैल-मई कर तो तापमान 40 डिग्री के पार चला जाता है।  ऐसे में शरीर को सबसे गर्मी से बचाने के लिए ज्यादा जरूरत पानी की होती है।

रत्न जो गर्मी में ठंडक के एहसास के साथ ही दिलाएगा भाग्य का साथ, जानिए इन खास रत्नों के बारे में

अगर शरीर में पानी की मात्रा कम होने लगती है तो ऐसे में लू लगने का खतरा तो रहता ही है साथ ही अन्य परेशानियां भी होने लगती है। ऐसे में हम आज इस लेख में गर्मी में अपने शरीर को तरोताजा और कूल बनाएं रखने के विशेष उपाय के बारे मे बता रहे हैं।

इस लेख में हम कुछ ऐसे क्रिस्टल यानी स्टोन के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ज्योतिष के अनुसार शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने व शरीर को गर्मी से बचाने के साथ ही शरीर की ऊर्जा को भी बनाए रखना है।

रत्न जो गर्मी में ठंडक के एहसास के साथ ही दिलाएगा भाग्य का साथ, जानिए इन खास रत्नों के बारे में

एक्वामरीन

एक्वामरीन को ‘वॉटर ऑफ द सी” यानी ‘समुद्र का पानी” कहा जाता है। यह स्टोन जल तत्व वाला होता है जो सफेद, हरे, नीले रंग में पाया जाता है। इस रत्न को बड़े साइज में पहना जाता है। इसको गले में पेंडेंट की तरह या फिर गले में माला की तरह भी धारण किया जा सकता है।  इसको धारण करने से गर्मी में त्वचा में जलन,  पैरों के पंजों की जलन, एसीडिटी की समस्या से निवारण होता है।

रत्न जो गर्मी में ठंडक के एहसास के साथ ही दिलाएगा भाग्य का साथ, जानिए इन खास रत्नों के बारे में

मून स्टोन

मून स्टोन को चंद्रमा का स्टोन माना जाता है, इसे पहनने से भी शरीर में जल की कमी नहीं होती। मून स्टोन मन, मस्तिष्क को शांत करता है। इसके कारण मानसिक विकारों में आराम मिलता है व पहनने वाले की आंतरिक शक्ति जाग्रत होती है। मून स्टोन पहनने से त्वचा संबंधी रोगों से राहत मिलती है।

रत्न जो गर्मी में ठंडक के एहसास के साथ ही दिलाएगा भाग्य का साथ, जानिए इन खास रत्नों के बारे में

ग्रीन एवेंचराइन

इसे पहनने से शरीर को ठंडक मिलती व इसके सारण मुहांसों की समस्या से छुटकारा मिलता है। ग्रीन एवेंचराइन की माला गले में पहनने से दिमाग शांत होता है व गुस्से पर नियंत्रण रहता है।

Share this story