Samachar Nama
×

श्राद्ध का भोजन कैसा हो, श्राद्ध के भोजन में क्या नहीं पकाएं

जयपुर। आज इस लेख में हम श्राद्ध के दिन भोजन कैसा होना चाहिए इस बारे में बता रहें हैं। क्योकि श्राद्ध का भोजन पितरों के लिए होता है। इसलिए श्राद्ध के भोजन में हमेशा भोजन की शुद्धता का भी ध्यान रखना आवश्यक है। जिससे पितरों को प्रसन्नता के साथ ही उनका आशीर्वाद मिल सकें। आज
श्राद्ध का भोजन कैसा हो, श्राद्ध के भोजन में क्या नहीं पकाएं

जयपुर। आज इस लेख में हम श्राद्ध के दिन भोजन कैसा होना चाहिए इस बारे में बता रहें हैं। क्योकि श्राद्ध का भोजन पितरों के लिए होता है। इसलिए श्राद्ध के भोजन में हमेशा भोजन की शुद्धता का भी ध्यान रखना आवश्यक है। जिससे पितरों को प्रसन्नता के साथ ही उनका आशीर्वाद मिल सकें। आज इस लेख में श्राद्ध के भोजन में बरती जाने वाली सावधानी के बारे में बता रहें हैं।

श्राद्ध का भोजन कैसा हो, श्राद्ध के भोजन में क्या नहीं पकाएं
– श्राद्ध  के दिन जो भी भोजन बने उसमें खीर पूरी को अनिवार्य माना गया है।

– श्राद्ध  के भोजन में जौ, मटर और सरसों का प्रयोग श्रेष्ठ माना जाता है।

– श्राद्ध के भोजन के पकवान पितरों की पसंद के अनुसार हो तो ज्यादा अच्छा रहता है।

श्राद्ध का भोजन कैसा हो, श्राद्ध के भोजन में क्या नहीं पकाएं

– श्राद्ध में गंगाजल,  दूध,  शहद, कुश और तिल का सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है। श्राद्ध में तिल के ज़्यादा होने से उसका फल अक्षय होता है।

– श्राद्ध  के भोजन में तिल के होने से पिशाचों से श्राद्ध की रक्षा करता हैं।

श्राद्ध का भोजन कैसा हो, श्राद्ध के भोजन में क्या नहीं पकाएं

श्राद्ध के भोजन में भूलकर भी न करें प्रयोग इनका

– श्राद्ध  के भोजन में चना, मसूर, उड़द, कुलथी, सत्तू, मूली, काला जीरा का प्रयोग नही किया जाना चाहिए।

– श्राद्ध  के भोजन में कचनार, खीरा, काला उड़द, काला नमक, लौकी, प्याज और लहसुन का प्रयोग नही करना चाहिए।

– श्राद्ध के भोजन में बड़ी सरसों, काली सरसों की पत्ती और बासी, खराब अन्न, फल और मेवे का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

Share this story