Samachar Nama
×

महाभारत के युद्ध का कारण कैसे बनी द्रौपदी, जाने

महाभारत के युद्ध से पहले ऐसी कई घटनाएं हुई जिस के कारण महाभारत के युद्ध की प्रस्तावना तैयार हुई। ऐसे में द्यूत क्रीड़ा के समय छल दवारा पांड़वो को हराने के बाद युधिष्ठिर के द्वारा द्रौपदी को दाव पर लगाे के बाद कौरवों ने जब भरी सभा में द्रोपदी का अपमान किया, उस समय सभा में मौजूद सभी गणमान्य लोगों के दवारा मौन धारण करना ही महाभारत में युद्ध का कारण बना। जिसमें द्रोपदी की भूमिका अहम रही।
महाभारत के युद्ध का कारण कैसे बनी द्रौपदी, जाने

जयपुर।  पौराणिक मान्यता के आधार पर महाभारत के युद्ध से पहले ऐसी कई घटनाएं हुई जिस के कारण महाभारत के युद्ध की प्रस्तावना बनी। ऐसे में कौरवों ने जब भरी सभा में द्रोपदी का अपमान हुई जिस कारण से महाभारत के युद्ध में द्रोपदी की भूमिका अहम रही। इसके साथ ही क्या आप जानते हैं द्रौपदी का जन्म कैसे हुआ। वह एक साधारण कन्या नहीं थी उसका जन्म मां के गर्भ से ना हो कर हवन कुंड की अग्नि से हुआ। आज हम इस लेख में द्रौपदी के जन्म से जुड़ी कथा के बारे में  बता रहें हैं।

महाभारत के युद्ध का कारण कैसे बनी द्रौपदी, जाने

द्रोणाचार्य और द्रुपद बचपन के मित्र थे। लेकिन  राजा बनने के बाद द्रुपद से गलती से द्रोणाचार्य का अपमान हो गया। जिसके बाद द्रोणाचार्य ने पाण्डवों के माध्यम से द्रुपद को पराजित कर अपने अपमान का बदला लिया। राजा द्रुपद अपनी पराजय का बदला लेना चाहते थे इसलिए उन्होंने ऐसा यज्ञ करने का निर्णय लिया, जिसमें से द्रोणाचार्य का वध करने वाला वीर पुत्र उत्पन्न हो सके।

महाभारत के युद्ध का कारण कैसे बनी द्रौपदी, जाने

राजा द्रुपद इस यज्ञ को करवाने के लिए कई विद्वान ऋषियों के पास गए, लेकिन किसी ने भी उनकी इच्छा पूरी नहीं की। अंत में महात्मा याज ने द्रुपद का यज्ञ करना स्वीकार किया। महात्मा याज ने जब राजा द्रुपद का यज्ञ करवाया तो यज्ञ के अग्निकुण्ड में से एक दिव्य कुमार प्रकट हुआ। इसके बाद उस अग्निकुंड में से एक दिव्य कन्या भी प्रकट हुई। वह अत्यंत ही सुंदर थी।

महाभारत के युद्ध का कारण कैसे बनी द्रौपदी, जाने

ब्राह्मणों ने उन दोनों का नामकरण किया। वे बोले- यह कुमार बड़ा धृष्ट (ढीट) और असहिष्णु है। इसकी उत्पत्ति अग्निकुंड से हुई है, इसलिए इसका धृष्टद्युम्न होगा। यह कुमारी कृष्ण वर्ण की है इसलिए इसका नाम कृष्णा होगा। द्रुपद की पुत्री होने के कारण कृष्णा ही द्रौपदी के नाम से विख्यात हुई। बाद में इसी द्रौपदी का विवाह पांडवों से हुआ साथ ही महाभारत के युद्ध के प्रमुख कारण बनी।

महाभारत के युद्ध का कारण कैसे बनी द्रौपदी, जाने

महाभारत के युद्ध से पहले ऐसी कई घटनाएं हुई जिस के कारण महाभारत के युद्ध की प्रस्तावना तैयार हुई। ऐसे में द्यूत क्रीड़ा के समय छल दवारा पांड़वो को हराने के बाद युधिष्ठिर के द्वारा द्रौपदी को दाव पर लगाे के बाद कौरवों ने जब भरी सभा में द्रोपदी का अपमान किया, उस समय सभा में मौजूद सभी गणमान्य लोगों के दवारा मौन धारण करना ही महाभारत में युद्ध का कारण बना। जिसमें द्रोपदी की भूमिका अहम रही। महाभारत के युद्ध का कारण कैसे बनी द्रौपदी, जाने

Share this story