किआरा आडवाणी की वेब सीरीज गिल्टी का बेहतरीन सॉन्ग
बॉलीवुड की अभिनेत्री किआरा आडवाणी इंडस्ट्री की उभरती हुई स्टार है। उनके पास आने वाले दिनों में एक के बाद एक एक कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा किआरा आडवाणी के पास वेब सीरीज भी है जो जल्द ही रिलीज होने वाली है। किआरा आडवाणी की अगली वेब सीरीज गिल्टी है जिसका ट्रेलर बीते दिन रिलीज किया गया था। अब गिल्टी का ट्रेलर के बाद इसका नया गाना रिलीज किया गया है। जिसके बोल हैं ‘रहने दो ना’। गिल्टी के गाने रहने दो ना को अंकुर तिवारी ने अपनी आवाज से सजाया है और उन्होंने ही कंपोज किया है। इसके अलावा इसके बोल कौसर मुनीर ने लिखा हैं। वेब सीरीज गिल्टी का ये सॉन्ग बेहद प्यारा है जिसको किआरा आडवाणी और गुर फतेह सिंह पर फिल्माया गया है। इस गाने को सुनने के बाद आप भी इसमे खो जाएंगे। वेब सीरीज गिल्टी में ये गाना किआरा लिखती हैं और वीजे उनकी इस गाने में मदद करते है। जिसमे दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार है। जो आप खुद यहां इस गाने में देख सकते है। कुछ समय पहले रिलीज किया गया ये गाना काफी पसंद किया जा रहा है। यकीनन इसे सुनने के बाद आप भी अपनी लाइफ की यादों में खो जाएंगे। खैर अगर हम बात करें वेब सीरीज गिल्टी की तो ये इसी 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी।इसकी कहानी एक कॉलेज ग्रुप की है जिसमे आपको किआरा का एक अलग ही अंदाज देखने को मिलने वाला है। इसके अलावा अगर हम किआरा के काम की बात करें तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आएंगी। जिसमे इंदू की जवानी, शेरशाह और भूल भुलैया 2 जैसी शामिल है। इन सभी फिल्मों की तैयारी वो इन दिनों कर रही है।