Samachar Nama
×

गुड न्यूज के हिट होते ही टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होगी किआरा

किआरा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह में उन्होंने तो कमाल ही कर दिया। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया था। अगर फिल्म गुड न्यूज हिट होती है तो किआरा आडवाणी का नाम ए लिस्टर अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा।
गुड न्यूज के हिट होते ही टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होगी किआरा

बॉलीवुड की अभिनेत्री किआरा आडवाणी ने अपने करियर की शुरूआत साल 2014 से की थी। महज पांच साल में किआरा आडवाणी ने बॉलीवुड में अपनी एक खास जगह बना ली है। जिससे वो अक्सर सुर्खियों में छाई रहती है। सिर्फ इतना ही नहीं किआरा आडवाणी की चर्चा तो अब बॉलीवुड की टॉप अभि​नेत्रियों के तौर पर होने लगी है। साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म एम.एमस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी से पहचान बनाने वाली किआरा आडवाणी ने चुनिंदा फिल्मों में ही काम किया है। लेकिन उनकी फिल्में दर्शकों को पसंद आती है। महज 5 साल में किआरा आडवाणी ने करण जौहर जैसे टॉप प्रोड्यूसर्स की फेवरेट बनी हैं। वो अक्सर करण जौहर के साथ पार्टी करती हुई नजर आती है। इसके अलावा वो लस्ट स्टोरीज में करण जौहर के साथ काम भी कर चुकी है। सिर्फ इतना ही नहीं किआरा आडवाणी ने करण जौहर की फिल्म कलंक में भी एक आइटम नंबर भी दिया था। जो काफी ज्यादा फेमस हुआ था।गुड न्यूज के हिट होते ही टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होगी किआरा इसके बाद कुछ समय पहले पहले रिलीज हुई किआरा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह में उन्होंने तो कमाल ही कर दिया। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया था। किआरा आडवाणी के साथ फिल्म में शाहिद कपूर मुख्य किरदार थे। कबीर सिंह किआरा आडवाणी के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हुई है। कबीर सिंह की सफलता के बाद कियारा के करियर ने लंबी छलांग लगाई है और बॉलीवुड में वे जाना-पहचाना नाम हो चुकी हैं।गुड न्यूज के हिट होते ही टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होगी किआरा

कबीर सिंह के बाद अब किआरा आडवाणी जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म गुड न्यूज में नजर आएंगी जो इसी 27 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में किआरा आडवाणी के अलावा अक्षय कुमार, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे। अगर ये फिल्म हिट होती है तो किआरा आडवाणी का नाम ए लिस्टर अभिने​त्रियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा।गुड न्यूज के हिट होते ही टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होगी किआरा

किआरा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह में उन्होंने तो कमाल ही कर दिया। फिल्म में उनके अभिनय को दर्शकों के साथ साथ समीक्षकों ने भी काफी पसंद किया था। अगर फिल्म गुड न्यूज हिट होती है तो किआरा आडवाणी का नाम ए लिस्टर अभिने​त्रियों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा। गुड न्यूज के हिट होते ही टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल होगी किआरा

Share this story