Samachar Nama
×

किआरा की फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आउट

किआरा आडवाणी की नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। किआरा सेंट मार्टिन कॉलेज की स्टूडेंट होती है जिसमे उनके तीन दोस्त वीजे, ताशी और हार्डी है जो उनकी जान है।कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जो एक कॉलेज की लड़की तनु के कॉलेज में पढ़ने वाले एक लड़के पर रेप का आरोप लगा देती है।
किआरा की फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आउट

अगर हम बॉलीवुड की सबसे टैलेंट एक्ट्रेस की बात करें तो इस लिस्ट में किआरा आडवाणी का नाम सामने आता है। किआरा आडवाणी जितनी फिल्में करती जा रही हैं उनका एक के बाद एक टैलेंट देखने को मिल रहा है। पिछले साल रिलीज फिल्म कबीर सिंह में सीधी साधी प्रीति का किरदार निभाने वाली किआरा आडवाणी का एक बेहद हैरान करने वाला लुक सामने आया है ​जिसे देखकर आप ये नहीं कहेंगे कि क्या ये वहीं प्रीति हैं जो कबीर ​सिंह में दिखाई दी थी। किआरा आडवाणी की नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। जिसमे ​अभिनेत्री ने अपने सरप्राइजिंग लुक्स से हैरान कर दिया है। इस फिल्म में किआरा आडवाणी एक कॉलेज गर्ल के रोल में दिखाई दी है। अगर हम फिल्म गिल्टी के ट्रेलर की बात करें तो इसमे किआरा आडवाणी सेंट मार्टिन कॉलेज की स्टूडेंट होती है जिसमे उनके तीन दोस्त वीजे, ताशी और हार्डी है जो उनकी जान है। किआरा की फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आउटइन चारों का ग्रुप पूरी कॉलेज में काफी ज्यादा मशहूर होता है ये एक दूसरे पर जान छिड़कते हैं। किआरा ने फिल्म में नानकी का किरदार निभाया है। इन चारों का ग्रुप कॉलेज में खूब मस्ती और मजाक करता रहता है जो अपनी बॉडिंग के लिए जाना जाता है। मतलब फिल्म में फुल कॉलेज लाइफ मस्ती दिखाई जाती है। लेकिन कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जो एक कॉलेज की लड़की तनु के कॉलेज में पढ़ने वाले एक लड़के पर रेप का आरोप लगा देती है। किआरा की फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आउटइसके बाद से फिल्म की कहानी पूरी तरह बदल जाती है। यही बात इस फिल्म में सस्पेंस क्रिएट करता है। हालांकि अब इसके बाद क्या होगा, क्या वो लड़की सच बोल रही? या अगर वो झूट बोल रही है तो वो ऐसा क्यों कर रहे हैं। इस सब के सवाल जानने के लिए फिल्म गिल्टी के रिलीज का इंतजार करना होगा। किआरा की फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आउटजो इसी 6 मार्च को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन रुचि नरेन ने किया है। इस फिल्म में किआरा का ट्रॉन्सफॉर्मेशन गजब का है। उनके बॉडी पर कई सारी टैटू दिखाई दे रहे हैं जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि वो बिंदास, धाकड़ और स्वैग के साथ लाइफ जीने वाली लड़की है। किआरा को इस अंदाज में देखना काफी दिलचस्प होगा।किआरा की फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आउट

किआरा आडवाणी की नेटफ्लिक्स ऑरिजनल फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। किआरा सेंट मार्टिन कॉलेज की स्टूडेंट होती है जिसमे उनके तीन दोस्त वीजे, ताशी और हार्डी है जो उनकी जान है।कहानी में ट्वीस्ट तब आता है जो एक कॉलेज की लड़की तनु के कॉलेज में पढ़ने वाले एक लड़के पर रेप का आरोप लगा देती है। किआरा की फिल्म गिल्टी का ट्रेलर आउट

Share this story