Samachar Nama
×

नम आंखों से दी संगीतकार खय्याम को विदाई, देखें वीडियो

खय्याम साहब ने अपने समय के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मों के बेहतरीन गानों को संगीत दिया हैं जिससे वो हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। बीते दिन हीं खय्याम साहब को उनकी अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बॉलीवुड से कई मशहूर और बड़े नाम शामिल हुए थे। खय्याम साहब को अंतिम विदाई देने मशहूर गायक सोनू निगम, उदित नारायण जैसे कई लोग शामिल थे।
नम आंखों से दी संगीतकार खय्याम को विदाई, देखें वीडियो

हिंदी सिनेमा के मशहूर संगीतकार खय्याम साहब ने बीते सोमवार को इस दुनिया को अ​लविदा कह चुके हैं। आपको बता दें कि उन्होंने 92 साल की उम्र में अंतिम सांस ली थी। आपको बता दें कि खय्याम साहब ने अपने समय के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मों के बेहतरीन गानों को संगीत दिया हैं जिससे वो हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। बीते दिन हीं खय्याम साहब को उनकी अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बॉलीवुड से कई मशहूर और बड़े नाम शामिल हुए थे। खय्याम साहब को अंतिम ​विदाई देने मशहूर गायक सोनू निगम, उदित नारायण जैसे कई लोग शामिल थे।नम आंखों से दी संगीतकार खय्याम को विदाई, देखें वीडियो इस दौरान का एक वीडियो सामने आया है जो इस वक्त काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। आप इसमे देख सकते हैं कि सोनू निगम और उदित नारायण ने उनको कंधा दिया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि सोनू निगम की आंखें कितनी नम हैं। कंधा देने वालों में सोनू निगम सबसे आगे नजर आ रहे हैं, उनके साथ बॉलीवुड के और भी जाने माने चहेरे इस यात्रा में दिख रहे हैं।नम आंखों से दी संगीतकार खय्याम को विदाई, देखें वीडियो

खय्याम भले ही लंबे अरसे से काम से दूरी बना चुके थे लेकिन हिंदी सिनेमा जगत से जुड़े सभी लोगों के लिए यह खबर किसी एक सदमे जैसी थी। खय्याम की अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ हुई, उनके निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड समेत तमाम संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई।नम आंखों से दी संगीतकार खय्याम को विदाई, देखें वीडियो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खय्याम साहब के निधन पर ट्वीट के जरिए शोक जताया। उनके अलावा फिल्म इंडस्ट्री से करण जौहर, महानायक अमिताभ बच्चन, आयुष्मान खुराना, जावेद अख्तर, लता मंगेशकर और वरुण ग्रोवर समेत कई सारे कलाकारों ने खय्याम साहेब को ट्विटर पर श्रद्धांजलि दी।नम आंखों से दी संगीतकार खय्याम को विदाई, देखें वीडियोखय्याम साहब को कई बाद अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। उनको राष्ट्रीय पुरस्कार, साल 2007 में उन्हें संगीत नाटक अकेडमी और साल 2011 में उन्हें पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।

https://www.instagram.com/p/B1Y041znJHr/

खय्याम साहब ने अपने समय के दौरान एक से बढ़कर एक फिल्मों के बेहतरीन गानों को संगीत दिया हैं जिससे वो हमेशा अपने चाहने वालों के दिलों में जिंदा रहेंगे। बीते दिन हीं खय्याम साहब को उनकी अंतिम विदाई दी गई। इस दौरान बॉलीवुड से कई मशहूर और बड़े नाम शामिल हुए थे। खय्याम साहब को अंतिम ​विदाई देने मशहूर गायक सोनू निगम, उदित नारायण जैसे कई लोग शामिल थे। नम आंखों से दी संगीतकार खय्याम को विदाई, देखें वीडियो

Share this story