नुकसान से बचने के लिए घर खरीदते समय छत को लेकर वास्तु के इन सुझावों को हमेशा रखें ध्यान में
जयपुर। हम सभी का सपना होता है अपने घर का। इस सपने को हर कोई पूरा करने का प्रयास करता है। जिसके लिए हर अपनी सामर्थ के अनुसार प्रयास भी करते हैं। ऐसे में कई बार हम में से कई लोग समय के अभाव के कारण सेसाइटी में फ्लैट लेते हैं। इसके लिए हम अपने जीवन की बड़ी पूजीं का निवेश भी करते हैं।
लेकिन आज हम इस लेख में जो बता रहें हैं उसे ध्यान से पड़ें नहीं तो आपके सपनों का घर आपकी बर्बादी का कारण भी बन सकता है। इसके साथ ही जीवन की बड़ी पूंजी का निवेश करने से पहले इसे जानना भी जरुरी है। वास्तु के अनुसार अगर आप सबसे ऊपरी मंजिल का फ्लैट ले रहें है तो इसे अशुभ माना जाता है। आज हम इस लेख में बता रहे हैं कि आखिर क्यों इसे अशुभ माना जाता है-
- सबसे ऊपरी वाली मंजिल की छत पर अधिकर पानी की ओवर हेड टंकी होती है। वास्तु में घर की छत पर पानी की टंकी को अशुभ माना जाता है।
- वास्तु में माना जाता है कि फ्लैट की छत पर टंकी होने से घर में वास्तु का दोष उत्पन्न होता है, जिसके कारण घर में रहने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- घर की छत में अगर ठीक बेडरूम के ऊपर पानी की टंकी लगी होती है तो यह घर के लिए ज्यादा नुकसान होता है। इससे स्वास्थ्य पर असर पडता है।
- वास्तु अनुसार फ्लैट के सबसे ऊपरी मंजिल में रहने वाले सदस्यों को आर्थिक हानि के साथ साथ शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।