Samachar Nama
×

कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आई खुशखबरी

मशहूर शो कसौटी जिंदगी की 2 को बीते दिन हिना खान के बाद करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ दिया था। अब जो खबर आई है उसे सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा, करण सिंह ग्रोवर जल्दी शो में वापसी करेंगे। इस बात का खुद अभिनेता ने बीते दिनों कंफर्म किया है।
कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आई खुशखबरी

छोटे परदे की क्वीन एकता कपूर के मशहूर शो कसौटी जिंदगी की 2 इन दिनों लगातार सुर्खियों में छाया हुआ है। आपको बता दें कि बीते दिन हिना खान के बाद इस शो को करण सिंह ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। जिसके बाद से फैंस काफी निराश हो गए थे। कसौटी शो में करण सिंह ग्रोवर मिस्टर बजाज का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि अब जो खबर सामने आई है उसे सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा, क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है।कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आई खुशखबरी करण सिंह ग्रोवर जल्दी शो में वापसी करेंगे। इस बात का खुद अभिनेता ने बीते दिनों कंफर्म किया है। बीते दिन टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कसौटी जिंदगी की शो के राइटर भी अभिनेता ने शुक्रिया अदा किया।कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आई खुशखबरी

खास बातचीत में अभिनेता ने बताया कि, ‘मैं शो के राइटर का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मेरे कैरेक्टर को इतने बेहतरीन तरीके से लिखा है। एक एक्टर के तौर पर मुझे काफी कुछ एक्सपेरिमेंट करने का मौका मिला है। आपको पता चलने से पहले ही मैं शो में वापसी करूंगा, एकता के प्रोजेक्ट का हिस्सा होना मेरे लिए खुशी की बात है।’कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आई खुशखबरी

खैर अगर हम बात करें शो की तो इस शो में हिना खान की जगह आमना शरीफ कोमोलिका का किरदार निभा रही है। उन्होंने काफी लंबे समय बाद कसौटी जिंदगी की 2 में वापसी की है। इसके अलावा इन दिनों शो की टीआरपी भी घटती जा रही है। जबकि पहले ये टीवी शो टीआरपी लिस्ट में टॉप पर हुआ करता था।कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आई खुशखबरी

मशहूर शो कसौटी जिंदगी की 2 को बीते दिन हिना खान के बाद करण सिंह ग्रोवर ने छोड़ दिया था। अब जो खबर आई है उसे सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं होगा, करण सिंह ग्रोवर जल्दी शो में वापसी करेंगे। इस बात का खुद अभिनेता ने बीते दिनों कंफर्म किया है। कसौटी जिंदगी की 2 के फैंस के लिए आई खुशखबरी

Share this story