Samachar Nama
×

23 नवंबर को है ​कार्तिक पूर्णिमा, इन उपायों को करने से कभी नहीं होगी पैसों की कमी

हिंदू धर्म में हर महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता हैं। मगर कार्तिक महीने की पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। कार्तिक पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा,त्रिपुरी पूर्णिमा और कार्तिक स्नान आदि नामों से भी जानते हैं। आपको बता दें कि इस बार 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही हैं। इस कार्तिक पूर्णिमा
23 नवंबर को है ​कार्तिक पूर्णिमा, इन उपायों को करने से कभी नहीं होगी पैसों की कमी

हिंदू धर्म में हर महीने की पूर्णिमा का विशेष महत्व होता हैं। मगर कार्तिक महीने की पूर्णिमा बहुत ही महत्वपूर्ण मानी जाती हैं। कार्तिक पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा,त्रिपुरी पूर्णिमा और कार्तिक स्नान आदि नामों से भी जानते हैं। आपको बता दें कि इस बार 23 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पड़ रही हैं। इस कार्तिक पूर्णिमा में गंगा स्नान,दीपदान और गरीबों को दान करने की परंपरा हैं। ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन गंगा स्नान करने से सालभर गंगा स्नान करने के बराबर फल की प्राप्ति होती हैं। वही शास्त्रों के मुताबिक अगर पूर्णिमा के दिन कुछ खास उपास किए जाएं तो धन-दौलत की कभी कोई कमी नहीं रहती हैं।23 नवंबर को है ​कार्तिक पूर्णिमा, इन उपायों को करने से कभी नहीं होगी पैसों की कमी

जानिए उपायों के बारे में—
कार्तिक पूर्णिमा के दिन घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण द्वार बनाना चाहिए। ऐसा करने से घर के अंदर निगेटिव ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाती हैं। वही कार्तिक पूर्णिमा पर शनि मंदिर जाकर भगवान शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आप के ऊपर से शनिदोष समाप्त हो जाता हैं। 23 नवंबर को है ​कार्तिक पूर्णिमा, इन उपायों को करने से कभी नहीं होगी पैसों की कमीकार्तिक पूर्णिमा की शाम के वक्त तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे घर की समृद्धि बनी रहेगी और दुर्भाग्य पीछा करना छोड़ देता हैं। वही अगर आप चाहते हैं,कि आपकी तिजोरी हमेशा ही भरी रहे तो कार्तिक पूर्णिमा पर 11 कौड़यों के ऊपर हल्दी का तिलक लाकर तिजोरी में रखें। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हमेशा ही बनी रहेगी। कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते वक्त कुशा लेकर स्नान करने से लाभ की प्राप्ति होती हैं। इसके बाद भगवान शिव और विष्णु की पूजा करनी चाहिए।23 नवंबर को है ​कार्तिक पूर्णिमा, इन उपायों को करने से कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Share this story