Samachar Nama
×

जानिए इस माह के प्रमुख पर्व त्योहार

कार्तिक माह में पूजा पाठ का विशेष महत्व होता हैं, इस माह को पर्व और त्योहारों का महीना भी कहा जाता हैं वही हिंदू पंचांग का नया महीना कार्तिक शुरू हो चुका हैं यह महीना सबसे पवित्र माना जाता हैं कार्तिक माह भगवान श्री हरि विष्णु का महीना होता हैं इस महीने में करीब चार महीनों के विश्राम के बाद देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु जागेंगे
जानिए इस माह के प्रमुख पर्व त्योहार

आपको बता दें, कि कार्तिक माह में पूजा पाठ का विशेष महत्व होता हैं, वही इस माह को पर्व और त्योहारों का महीना भी कहा जाता हैं वही हिंदू पंचांग का नया महीना कार्तिक शुरू हो चुका हैं यह महीना सबसे पवित्र माना जाता हैं कार्तिक माह भगवान श्री हरि विष्णु का महीना होता हैं इस महीने में करीब चार महीनों के विश्राम के बाद देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु जागेंगे और एक बार फिर सृष्टि के संचालन की जिम्मेदारी अपने हाथों लेंगे। वही आज हम आपको बताने जा रहे हैं कार्तिक महीने में पड़ने वाले पर्व और त्योहार, तो आइए जानते हैं। जानिए इस माह के प्रमुख पर्व त्योहारजानिए इस माह के पर्व और त्योहार—
करवाचौथ—
17 अक्टूबर
कार्तिक माह के बड़े पर्व के रूप में करवाचौथ पहला पर्व माना जाता हैं करवाचौथ सुहागिन महिलाओं का सबसे बड़ा त्योहार होता हैं।

करवाचौथ शुभ मुहूत—
17:50:03 से 18:58:47 तक
करवाचौथ चंद्रोदय समय
20:15:59

अहोई अष्टमी—
21 अक्टूबर
कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन रखा जाने वाला व्रत अहोई अष्टमी कहलाता हैं अहोई अष्टमी विवाहित महिलाएं अपनी संतान के लिए रखती हैं।

रमा एकादशी व्रत—
24 अक्टूबर
कार्तिक मास में दीपावली से पहले आने वाली एकादशी को रमा एकादशी कहा जाता हैं रमा एकादशी भगवान श्री विष्णु की पत्नी लक्ष्मी जी के नाम पर हैं।जानिए इस माह के प्रमुख पर्व त्योहार

पांच दिवसयी दीपोत्सव—
धनतेरस
25 अक्टूबर
इस बार 25 अक्टूबर से पांच दिनों का महापर्व दिवाली आरंभ हो रहा हैं पहले दिन धनतेरस हैं।

धनतेरस शुभ मुहूर्त—
शाम 19:10 से 20:15 तक
प्रदोष काल
17:42 से 20:15 तक
वृषभ काल
18:51 से 20:47 तक

नरक चतुर्दशी—
26 अक्टूबर
कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को नरक चतुर्दशी कहा जाता हैं पौरााणिक मान्यताओं के मुताबिक इस दिन मृत्यु के देवता यमराज की पूजा की जाती हैं।

शुभ मुहूर्त
नरक चतुर्दशी
अभ्यंग स्नान समय
05:15 से 06:29 तक
शुभ दीपावली—
27 अक्टूबर
27 अक्टूबर को महालक्ष्मी की पूजा का महापर्व दिवाली हैं इस रात देवी लक्ष्मी के साथ श्री विष्णु का दक्षिणावती शंख से अभिषेक करें।
शुभ मुहूर्त—
दिवाली और लक्ष्मी पूजा— रविवार 27 अक्टूबर
लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त
रात में 18:44 से 20:14 तक
प्रदोष काल
17:40 से 20:14 तक
वृषभ काल
18:44 से 20:39 तकजानिए इस माह के प्रमुख पर्व त्योहार

गोवर्धन पूजा—
28 अक्टूबर
दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती हैं कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर यह पर्व मनाया जाता हैं।

गोवर्धन पूजन शुभ मुहूर्त
सायंकाल मुहूर्त
15:25 से 17:39 तक

भाई दूज—
29 अक्टूबर
यह त्योहार भाई और बहन के प्रेम को समर्पित हैं मान्यत हैं कि इस तिथि पर यमराज अपनी बहन यमुना से मिलने आते हैं।
भाईदूज का शुभ मुहूर्त
तिलक का सयम

विनायकी चतुर्थी—
31 अक्टूबर
इस दिन श्री गणेश की पूजा और व्रत किया जाता हैं।

छठ पर्व—
2 नवंबर
छठ पर्व पर पवित्र नदियों में स्नान और सूर्य की विशेष पूजा आराध की जाती हैं।

अक्षय नवमी, आंवला नवमी—
5 नवंबर
कार्तिक माह की नवमी तिथि पर अक्षय नवमी जिसे आंवला नवमी भी कहते हैं मनाई जाती हैं।जानिए इस माह के प्रमुख पर्व त्योहार

देवउठनी एकादशी—
8 नवंबर
सभी 24 एकादशी में सबसे शुभ और मंगलकारी एकादशी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी मानी जाती हैं।

कार्तिक पूर्णिमा—
12 नवंबर
12 नवंबर को कार्तिक महीने की पूर्णिमा हैं इस दिन नदियों में स्नान और दीपदान करने की परंपरा हैं।

 

कार्तिक माह में पूजा पाठ का विशेष महत्व होता हैं, इस माह को पर्व और त्योहारों का महीना भी कहा जाता हैं वही हिंदू पंचांग का नया महीना कार्तिक शुरू हो चुका हैं यह महीना सबसे पवित्र माना जाता हैं कार्तिक माह भगवान श्री हरि विष्णु का महीना होता हैं इस महीने में करीब चार महीनों के विश्राम के बाद देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु जागेंगे जानिए इस माह के प्रमुख पर्व त्योहार

Share this story