Samachar Nama
×

लॉकडाउन में ही शादी कर लेंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन, खुद दी जानकारी

इधर दुनिया जहां चारों तरफ कोरोना वायरस महामारी से परेशान है वहीं बॉलीवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन को अलग ही मस्ती सूझी है। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी ही दुनिया में खोए हुए नजर आ रहे है। कार्तिक आर्यन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है और अपने फैंस के साथ जुड़े रहने
लॉकडाउन में ही शादी कर लेंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन, खुद दी जानकारी

इधर दुनिया जहां चारों तरफ कोरोना वायरस महामारी से परेशान है वहीं बॉलीवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन को अलग ही मस्ती सूझी है। कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी ही दुनिया में खोए हुए नजर आ रहे है। कार्तिक आर्यन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सक्रिय है और अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए वो कोई ना कोई तरकीब निकाल ही लेते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर #AskKartik सेशन रखा है। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस से कहा कि आप उनसे कोई भी सवाल पूछ सकते हैं अभिनेता हर एक सवाल का जवाब देने के ​लिए तैयार है। लॉकडाउन में ही शादी कर लेंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन, खुद दी जानकारीअब कार्तिक आर्यन के चाहने वालों को अभिनेता के ऐसे ही सेशन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। तो ऐसे में कई सारे लोगों ने कार्तिक आर्यन से #AskKartik सेशन के दौरान एक से एक मजेदार सवाल पूछें। अब इसी #AskKartik सेशन के दौरान अभिनेता कार्तिक से उनके फैन ने पूछा कि, शादी कब कर रहे हो? तो दूसरे ने लिखा- सर अफवाह है कि आपने लॉकडाउन में शादी कर ली है।लॉकडाउन में ही शादी कर लेंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन, खुद दी जानकारी ये सच है क्या? तो इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने लिखा कि, एक्चुअली अभी बेस्ट टाइम है खर्चा कम होगा। इसके अलावा बच्चे के सवाल पर भी कार्तिक ने लिखा कि, जिस हिसाब से चल रहा है बच्चा भी लॉकडाउन में हो जाएगा।

वैसे इस सेशन के दौरान कार्तिक आर्यन से फैंस ने काफी मजे लिए और साथ ही अभिनेता ने भी खूब मजे किए है। लॉकडाउन में ही शादी कर लेंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन, खुद दी जानकारीखैर अगर हम बात करें कार्तिक आर्यन के काम की तो वो जल्द ही कई फिल्मों में नजर आने वाले है जिसमे भूल भुलैया 2 और दोस्ताना 2 जैसी शमिल है। इसके अलावा उनके और भी कई सारे प्रोजेक्ट है जिस पर वो इन दिनों काम कर रहे है। इसका मतलब तय है कि कार्तिक आने वाले दिनों में धमाका करने के लिए तैयार है।लॉकडाउन में ही शादी कर लेंगे अभिनेता कार्तिक आर्यन, खुद दी जानकारी

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, इस अभिनेत्री का बहुत कम उम्र में हुआ निधन

अमिताभ बच्चन से लेकर पोती आराध्य तक बच्चन परिवार ये सदस्य कोविड 19 से पॉजिटिव

तो इसलिए अंकिता को देखकर परेशान हो गए थे सुशांत सिंह राजपूत

Share this story