Kareena Kapoor Birthday: हमेशा टॉप पर रहने वाली करीना कपूर ने एक भी नहीं दी सोलो हिट फिल्म
आज बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान का जन्मदिन है। आज उन्होंने अपनी जिंदगी के 40 साल पूरे कर लिए हैं। करीना कपूर खान बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है जो करियर की शुरूआत से लेकर अब तक ए लिस्टर हैं। लेकिन इसके बावजूद करीना कपूर आज तक अपने करियर में एक भी फिल्म ऐसी नहीं दे पाई हैं जो उनकी सोलो हिट हैं। सिर्फ इतना ही नहीं उनको किसी अवॉर्ड से भी सम्मानित नहीं किया गया है। आज हम आपको करीना कपूर खान की ऐसी सुपरहिट फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जो बॉक्स आफिस पर हिट तो हुई है लेकिन उनकी वजह से नहीं। इस लिस्ट में हम करीना कपूर खान की टॉप 5 फिल्में लेकर आए है।
बजरंगी भाईजान
साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बजरंगी भाई में अहम रोल में कहने को सलमान खान और करीना कपूर खान नजर आए थे। लेकिन इसकी फिल्म की मेन लीड तो सलमान और मुन्नी का किरदार निभा रही हर्षाली मल्होत्रा था। फिल्म की कहानी को पसंद किया गया और इसने बॉक्स आफिस पर भी अच्छी कमाई की है। लेकिन इसके बावजूद भी बजरंगी भाईजान को करीना के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म कहा जाता है।
3 इडियट्स
3 इडियट्स में तो मुख्य किरदार के रूप में आमिर खान, आर माधवन और शरमन जोशी थे। करीना कपूर का साइड रोल जो कुछ ही मिनट का होता है। 3 इडियट्स को आमिर खान की फिल्म कहा जाता है। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म को आज भी लोग देखना पसंद करते है।
गुड न्यूज
पिछले साल रिलीज हुई फिल्म गुड न्यूज में तो आपको पता है इसमे चार दिग्गज कलाकार नजर आए थे। जिसमे अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, किआरा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ थे। इसमे कोई दो राय नहीं है कि फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छा कारोबार किया था।
बॉडीगार्ड
बॉडीगार्ड में कहा जा सकता है कि करीना कपूर का रोल थोड़ा ज्यादा था जिसमे उनके साथ सलमान खान भी थे। फिल्म में सलमान खान और करीना कपूर की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। फिल्म ने अच्छी कमाई की थी।
सिंघम रिटर्न्स
अजय देवगन के साथ फिल्म सिंघम रिटर्न्स में करीना कपूर खान ने उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया था। साल 2014 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स आफिस पर अच्छी खासी कमाई की थी।
Priyanka Chopra: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा निक और प्रियंका का ये धांसू वीडियो
Sanjay Dutt: दीवाली बाद अपनी इस फिल्म की शूटिंग करेंगे अभिनेता संजय दत्त, मेकर्स ने की तैयारी
Karan Johar video: मुसीबतों में फंसते हुए नजर आ रहे करण जौहर, एक्शन की तैयारी में एनसीबी