बड़ा खुलासा, इस वजह से किसी को अपना फोन नहीं दिखाते हैं करण जौहर
बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर अक्सर किसी न किसी कारण सुर्खियों में बने रहते हैं। कभी वो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर तो कभी अपनी प्रोफेशनल लाइफ को लेकर। लेकिन इस बार करण जौहर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ये तो आप जानते हैं कि करण जौहर अक्सर गॉसिप करते रहते है। उनके ग्रुप में करीना कपूर खान और रणबीर कपूर अपनी जानकारियां शेयर करते रहते हैं। एक बार करण जौहन ने कहा था कि, अभिनेता रणबीर कपूर को उनके फोन का लॉक पता है कि वो अक्सर उनके फोन पर स्क्रॉल करते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता अरबाज खान के शो में पिंच में करण जौहर से पूछा गया कि वो कभी किसी को अपना फोन क्यों नहीं दिखाते हैं। तो इसका जवाब देते हुए करण जौहर ने कहा कि, मैं अपना फोन किसी को नहीं दिखाता हूं क्योंकि उसमें काफी कुछ गॉसिप मटेरियल होता है।
अगर हम करण जौहर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने हाल ही में अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म कलंक का टीजर और कई पोस्टर लॉन्च किया था। ये उनकी एक मल्टीस्टारर फिल्म है जो अगले महीने 19 अप्रैल को रिलीज होने वाली है। फिल्म का बैकग्राउंड 1940 के दशक का बताया जा रहा हैं। इस पर बात करते हुए करण जौहर ने कहा था कि, कलंक उनके दिल के काफी करीब है। उन्होंने बताया था कि, फिल्म का निर्देशन उनके पिता यश जौहर करने वाले थे। फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू हो चुका था लेकिन किसी वजह से शुरू नहीं हो पाई। कलंक फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मन ने किया है। उन्होंने इससे पहले 2 स्टेट्स जैसी फिल्म का निर्देशन किया था। जो बॉक्स आफिस पर काफी ज्यादा हिट थी। फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट नजर आए थे। फिल्म लेखक चेतन भगत के नॉवेल 2 स्टेट्स पर आधारित हैं।