Samachar Nama
×

विकास दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, शरीर के आर-पार निकली तीन गोलियां

कानपुर एनकाउंटर के मास्टर माइंड विकास दुबे को पुलिस ने शुक्रवार को मार गिराया। पुलिस एनकाउंटर ढेर हुए विकास दुबे की मौत के साथ कई राज दफन हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर नाटकीय अंदाज में किया गया है। पुलिस का दावा है कि यूपी एसटीएफ विकास दुबे को उज्जैन से लेकर
विकास दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, शरीर के आर-पार निकली तीन गोलियां

कानपुर एनकाउंटर के मास्टर माइंड विकास दुबे को पुलिस ने शुक्रवार को मार गिराया। पुलिस एनकाउंटर ढेर हुए विकास दुबे की मौत के साथ कई राज दफन हो गए हैं। बताया जा रहा है कि एनकाउंटर नाटकीय अंदाज में किया गया है। पुलिस का दावा है कि यूपी एसटीएफ विकास दुबे को उज्जैन से लेकर कानपुर पहुंच रही थी।

विकास दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, शरीर के आर-पार निकली तीन गोलियां इस बीच रास्ते में बारिश से गाड़ी पलटी खा गई। इस हादसे में पुलिसकर्मियों को चोटें आई। इस बीच विकास दुबे पुलिस कर्मी की गन छीनकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे सरेंडर करने के लिए कहा लेकिन उसने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसके बाद एनकाउंटर में विकास दुबे को गोली लग गई। जिसे गंभीर हालात में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं डॉक्टरों का कहना है कि अस्पताल लाने से पहले ही विकास दुबे की मौत हो चुकी थी। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल हैं जिनका लोगों को इंतजार है। विकास दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई है।

विकास दुबे की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे, शरीर के आर-पार निकली तीन गोलियां

पोस्टमार्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि उसके शरीर में तीन गोलियां लगी थीं। दो गोलियां विकास के सीन में और एक उसकी कमर में लगी थी। रिपोर्ट में सामने आया है कि ज्यादा खून बहने से उसकी मौत हो गई। सभी गोलियां विकास दुबे के शरीर को छलनी कर आरपार हो गई थी। इससे स्पष्ट है कि गोली काफी पास से चलाई गई थी।

कानपुर के एक अस्पताल में विकास के शव का पोस्टमॉर्टम करीब 1 घंटे तक चला। तीन  डॉक्टरों की टीम ने विकास के शव का पोस्टमार्ट किया। इसके बाद रिपोर्ट सीएमओ और एसपी को दी गई। इससे पहले विकास दुबे का कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Read More…
कांग्रेस का आरोप, खरीद-फरोख्त से गहलोत सरकार को गिराने की साजिश रच रही बीजेपी
सवालों के घेरे में विकास दुबे का एनकाउंटर, उज्जैन के एएसपी ने कही थी ये बात

Share this story