Samachar Nama
×

कानपुर एनकाउंर: बिकरू कांड का आरोपी उमाकांत गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा, बोला-रहम करो

उत्तर प्रदेश के कानपुर एनकाउंटर मामले में रोज नए खुलासे होकर सामने आ रहे हैं। बिकरू कांड में गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने शनिवार को चौबेपुर थाने में सरेंडर कर दिया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। कानपुर कांड का आरोपी उमाकांत पत्नी और बेटी के साथ थाने पहुंचा।
कानपुर एनकाउंर: बिकरू कांड का आरोपी उमाकांत गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा, बोला-रहम करो

उत्तर प्रदेश के कानपुर एनकाउंटर मामले में रोज नए खुलासे होकर सामने आ रहे हैं। बिकरू कांड में गैंगस्टर विकास दुबे के गुर्गे उमाकांत शुक्ला ने शनिवार को चौबेपुर थाने में सरेंडर कर दिया है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम था। कानपुर कांड का आरोपी उमाकांत पत्नी और बेटी के साथ थाने पहुंचा। गले में एक तख्ती टांग रखी थी। तख्ती पर लिखा था मेरा नाम उमाकांत शुक्ला उर्फ गुड्डन निवासी बिकरू गांव है। मैं बिकरू कांड में विकास दुबे के साथ शामिल था। मुझे पकड़ने के लिए पुलिस रोजाना छापेमारी कर रही थी। इसके चलते मैं खुद पुलिस थाने में हाजिर हो रहा हूं। मेरी जान की रक्षा की जाए, मुझ पर रहम किया जाए।

कानपुर एनकाउंर: बिकरू कांड का आरोपी उमाकांत गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा, बोला-रहम करो थाने में जैसे ही आरोपी उमाकांत पहुंचा तो पुलिस कर्मी कुछ देर तो उसे पहचान नहीं पाए। फिर खुद ही कहने लगा कि मैं उमाकांत हूं। विकास दुबे के साथ घटना को अंजाम देने में शामिल रहा था। मुझे गिरफ्तार कर लो। इतना सुनते ही पुलिस हरकत में आई और उसे हिरासत में लिया गया।

कानपुर एनकाउंर: बिकरू कांड का आरोपी उमाकांत गले में तख्ती टांगकर थाने पहुंचा, बोला-रहम करो

पूछताछ में उमाकांत ने पुलिस को बताया कि बिकरू गांव में रात के वक्त विकास दुबे और अन्य लोगों के साथ छत पर था। विकास दुबे को जब पुलिस पकड़ने पहुंची तो ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गैंग के लोग पुलिस के हथियार लूट ले गए थे लेकिन मैं पुलिस के डर से भाग निकला था। बता दें कि बिकरू गांव में विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इस घटना में 8 पुलिस कर्मी मारे गए थे। इसके बाद पुलिस ने विकास दुबे सहित 6 लोगों को एनकाउंटर में मार गिराया था।

Read More…
Kerala Plane Crash: केरल विमान हादसे के हो सकते हैं ये तीन बड़े कारण
Coronavirus Updates: कोरोना संक्रमितों की संख्या 21 लाख के करीब, 24 घंटे में 61 हजार नए केस

Share this story