Samachar Nama
×

इन विवादों में आ चुकी हैं कनिका कपूर

कनिका कपूर को हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर पर सिंगर Dr. Zeus ने उनका काम चुराने की कोशिश का आरोप लगाया था। कनिका ने 18 साल की उम्र में एक एनआरआई बिजनेसमैन से शादी की थी। कई सालों बाद उन्होंने तलाक ले लिया। कनिका कपूर शोभा डे के बेटे आदित्य किलाचंद को डेट कर रही थी।
इन विवादों में आ चुकी हैं कनिका कपूर

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। इसका कारण है हाल ही में उनको कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। कनिका कपूर लंदन से भारत आई तो उन्होंने अपना कोई भी टेस्ट नहीं करवाया और सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने मुंबई और लखनऊ में कई सारे लोगों से मुलाकात की और साथ ही पार्टी में भी शामिल हुई। इसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया तो वो कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाई गई। कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव आने के बाद उनको लखनऊ के ही अस्पताल में एडमिट कर लिया गया है। इस बात की जानकारी खुद कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दी थी। उनकी इस जानकारी के बाद लखनऊ से लेकर मुंबई तक हड़कंप मच गया था। हालांकि अब कनिका कपूर ने अपने द्वारा किए गए इस पोस्ट को डिलीट कर दिया है। इन विवादों में आ चुकी हैं कनिका कपूरअब सिंगर ने ऐसा क्यों किया है इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लंदन से भारत आने पर वह चुपचाप एयरपोर्ट पर बिना जांच कराए ही वहां से बाहर निकल आईं और उसके बाद कई सारी पार्टियों का हिस्सा ​बनी। उन्होंने अपना टेस्ट नहीं करवाया। इस वजह से एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। इस वक्त कनिका कपूर इन सब कारणों की वजह से विवादों में चल रही है। इसके अलावा इससे पहले वो कई विवादों में आ चुकी है।इन विवादों में आ चुकी हैं कनिका कपूरबेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर पर सिंगर Dr. Zeus ने उनका काम चुराने की कोशिश का आरोप लगाया था। हालांकि इस पर कनिका ने उनको ही सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया था। कनिका ने कहा था कि वो उन पर झूठे आरोप लगा रहे है।
कनिका अपनी शादी को लेकर भी काफी ज्यादा सुर्खियों में रह चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कनिका ने 18 साल की उम्र में एक एनआरआई बिजनेसमैन से शादी की थी। कई सालों बाद उन्होंने तलाक ले लिया। कनिका कपूर के शादी से तीन बच्चे है।इन विवादों में आ चुकी हैं कनिका कपूर

तलाक के बाद खबरें आई ​कि कनिका कपूर शोभा डे के बेटे आदित्य किलाचंद को डेट कर रही थी। दोनों की सोशल मीडिया पर कई सारी तस्वीरें भी सामने आई थी। हालांकि बाद में इनका रिश्ता खत्म हो गया था।

इसके अलावा कनिका कपूर पर चीटिंग करने का मामला सामने आ चुका है। उन्होंने एक इवेंट मैनेजर के साथ ​चीटिंग कर चुकी है। ऐसा खबरों में कहा जाता है। कनिका कपूर ने आखिरी समय में इवेंट पर नहीं पहुंची थी।इन विवादों में आ चुकी हैं कनिका कपूर

कनिका कपूर अपनी पर्सनल लाइफ में इतनी ज्यादा परेशान हो चुकी थी कि एक समय वो खुदकुशी करना चाहती थी। इस बात का जिक्र खुद कनिका कपूर ने एक बातचीत के दौरान किया था।

हालांकि इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये विवाद कितने सच और कितने झूठ हैं इसे तो कनिका कपूर ही बेहतर जान सकती हैं।इन विवादों में आ चुकी हैं कनिका कपूर

कनिका कपूर को हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है। बेबी डॉल सिंगर कनिका कपूर पर सिंगर Dr. Zeus ने उनका काम चुराने की कोशिश का आरोप लगाया था। कनिका ने 18 साल की उम्र में एक एनआरआई बिजनेसमैन से शादी की थी। कई सालों बाद उन्होंने तलाक ले लिया। कनिका कपूर शोभा डे के बेटे आदित्य किलाचंद को डेट कर रही थी। इन विवादों में आ चुकी हैं कनिका कपूर

Share this story