Samachar Nama
×

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने लगाई मिनी माथुर की क्लास, जानें क्या है वजह

बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जी हां उनकी ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद भी फिल्म लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कंगना रनौत फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाते हुए नजर
कंगना रनौत की बहन रंगोली ने लगाई मिनी माथुर की क्लास, जानें क्या है वजह

बॉलीवुड की अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को लेकर चर्चा में बनी हुई है। जी हां उनकी ये फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद भी फिल्म लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है। कंगना रनौत फिल्म में रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाते हुए नजर आई थी। आपको बता दें कि, कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन आफ झांसी की किसी सेलेेब्रिटी ने फिल्म का न तो प्रचार किया और ना ही​ रिव्यू किया था।

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने लगाई मिनी माथुर की क्लास, जानें क्या है वजह

जिससे कंगना ने भी आवाज उठाई थी। इतना ही नहीं फैंस ने भी बॉलीवुड की चुप्पी पर सवाल उठाए थे। अब कंगना रनौत बहन ने रंगोली चंदेल ने मिनी माथुर को आड़े हाथों लिया है।कंगना रनौत की बहन रंगोली ने लगाई मिनी माथुर की क्लास, जानें क्या है वजह

फिल्म में देखने के बाद मिनी माथुर ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की तारीफों के पुल बांधी थी। तब मिनी के एक फॉलोअर ने उनकी क्लास लगाई। और पूछा कि क्यों उन्होंने अब तक मणिकर्णिका क्यों नहीं देखी है। यूजर ने लिखा कि, ‘मिनी माथुर आपकी सोच भी मिनी है। आपको गली बॉय देखने का समय मिल गया लेकिन आपने मणिकर्णिका के लिए एक भी शब्द नहीं लिखा। हर किसी की तरफ समान रहो, पक्षपात मत करो।’

यूजर के ट्वीट का जवाब हुए मिनी ने लिखा कि, ओह, मैं आपसे माफी मांगना चाहती हूं क्योंकि मैंने वह फिल्म अभी तक देखी नहीं है। वैसे भी आधिकारिक राष्ट्रीय फिल्म समीक्षक के रूप में ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं हर फिल्म पर लिखूं। वैसे, फिल्म बनाने का अनुभव कैसा था? मिनी का ये स्टेटमेंट रंगोली को पसंद नहीं आया। रंगोली ने लिखा कि, ये कोई हर दूसरी फिल्म नहीं है मिनी, ये रानी लक्ष्मीबाई की मूवी है।

कंगना रनौत की बहन रंगोली ने लगाई मिनी माथुर की क्लास, जानें क्या है वजह

ये भारत की सबसे बेहतरीन पीरियड फिल्मों में से है। कंगना की सफलता की कहानी सामान्य नहीं है। वह भारत माता की अवतार है। अगर आप दूसरी महिला की कोशिशों की सराहना नहीं कर सकती, जिसने फिल्मी पर्दे पर इस किरदार को जीवंत किया। तब इसके बारे में कुछ ना बोलें, क्यों कि ये फनी नहीं है। इसके बाद मिनी माथुर का कोई रिप्लाई नहीं आया।कंगना रनौत की बहन रंगोली ने लगाई मिनी माथुर की क्लास, जानें क्या है वजह

Share this story