Kangana Ranaut: कंगना रनौत ने शेयर किया वीडियो, अभिनेत्री ने उठाया सवाल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कंगना रनौत अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कोई ना कोई पोस्ट शेयर करती रहती है। अब आज यानी शुक्रवार को एक बार फिर से अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमे अभिनेत्री ने खुद पर हुए केसों पर बात की है। अपने इस वीडियो में कंगना रनौत साफ कहती हुई नजर आ रही हैं कि उन्हे टॉर्चर किया गया है। उनके साथ अत्याचार हो रहा है। अभिनेत्री का कहना है कि जब से उन्होंने देश हित के लिए बात करनी शुरू की है तभी से उन पर अत्याचार किए जा रहे हैं।
अभिनेत्री ने कहा कि उनका शोषण किया जा रहा है उनके खिलाफ कई केस तक दर्ज किए गए है। सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेत्री ने कहा कि, किसानों के हित में बात करने की वजह से उन पर हर दिन ना जाने कितने केस किए जा रहे है। अभिनेत्री ने कहा कि उनके उपर हंसने के लिए भी एक केस किया गया है।
इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनकी बहन रंगोली ने कोरोना काल में डॉक्टरों पर हो रहे अत्याचार को लेकर बात की तो उनके खिलाफ केस कर दिया गया।
https://www.instagram.com/tv/CJxj-3sBjZO/?utm_source=ig_embed
जिस वक्त वो खुद ट्वीटर पर नहीं थी। इसके अलावा कंगना रनौत ने अपने इस वीडियो में कई सारी बातें की है जो आप यहां इस वीडियो में सुन सकते है। हाल ही के दिनों में कंगना रनौत कई विवादों में फंस चुकी है। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार के लेकर कई बात कही।
इसके अलावा महाराष्ट्र सीएम से पंगा भी लिया। महाराष्ट्र सरकार और कंगना रनौत का विवाद काफी चर्चा में था। खैर अगर हम बात करें कंगना रनौत के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म थलाइवी, तेजस और धाकड़ जैसी फिल्मों में नजर आने वाली है।
Yash Birthday: इस खास अंदाज में यश की पत्नी ने सेलिब्रेट किया उनका जन्मदिन, सामने आई तस्वीरें

