Samachar Nama
×

Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदला

फिल्म: मुंबई सागा स्टार रेटिंग: 3 कलाकार: जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, अमोल गुप्ते, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, महेश मांजरेकर निर्देशक: संजय गुप्ता आज देशभर के सिनेमाघरों में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा रिलीज हो चुकी हे। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। जिसमे
Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदला

फिल्म: मुंबई सागा

स्टार रेटिंग: 3

कलाकार: जॉन अब्राहम, इमरान हाशमी, अमोल गुप्ते, सुनील शेट्टी, काजल अग्रवाल, रोहित रॉय, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर, महेश मांजरेकर

निर्देशक: संजय गुप्ता

आज देशभर के सिनेमाघरों में जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फिल्म मुंबई सागा रिलीज हो चुकी हे। फिल्म की कहानी एक गैंगस्टर ड्रामा फिल्म है। जिसमे अभिनेता जॉन अब्राहम का नकारात्मक रोल में नजर आए है। जबकि इमरान हामशी एक पुलिस आफिसर के रोल में है। इसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। अगर आप इस फिल्म को देखने का मन बना रहे हैं तो इससे पहले इसका रिव्यू जान ले।Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदला

कहानी
अगर हम फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी शुरूआत होती है बॉम्बे के गैंगस्टर गायतोंडे से। जो छोटे छोटे दुकानदारों से सप्ताह वसूली करता है। ऐसे में एक लड़का अर्जुन प्रतीक बब्बर जो महज 12 साल का है वो गैंगस्टर के आदमियों की सप्ताह वूसली का विरोध करता है। गायतोंडे के आदमी उसको मार मारकर अध मरा कर देते हैं। ये बात जब अर्जुन के बड़े भाई अर्मत्य राव यानी जॉन अब्राहम को पता चलती है तो वो अपने भाई की मौत की आग में धधका हुआ बिना कुछ सोचे समझे अपराध की दुनिया में कदम रख लेता है। इसके बाद अर्मत्य राव गायतोंडे से बदला लेता है। अर्मत्य राव मुरली शंकर सुनील शेट्टी, नारी खान गुलशन ग्रोवर और भाऊ यानी महेश मांजरेकर की गैंग में शामिल हो जाता है। Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदलाइसके बाद अर्मत्य राव इन सभी का साथ पाकर मुंबई का सबसे बड़ा गैंगस्टर बन जाता है। इसके बाद शुरू होती है गायतोंडे से बदला लेने की कहानी। लेकिन इसी बीच एनाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेकटर विजय सवांरकर यानी इमरान हाशमी की एंट्री होती है। जो गैंगस्टर अर्मत्य राव को मारने की कसम खा लेता हैं अब यहां पर ये देखना दिलचस्प होगा कि फिल्म मुंबई सागा में अर्मत्य राव को विजय सवांरकर मार पाता है या नहीं? या फिर अर्मत्य राव गायतोंडे से अपने भाई का बदला ले पाता है या नहीं। मुंबई पर किसका राज होगा और किसका खत्म होगा, ये देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी।Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदला

क्यों देंखे फिल्म
ये पहली बार ऐसा होगा जब एक किसी फिल्म में जॉन अब्राहम और इमरान हामशी नजर आने वाले है। फिल्म में इन दोनों की गैंस्टर और पुलिस की लड़ाई को देखने के लिए फिल्म देख सकते है। लंबे समय बाद जॉन अब्राहम नकारात्मक रोल में नजर आए है। फिल्म में जॉन अब्राहम का किरदार काफी शानदार है। इसके अलावा फिल्म में उनकी डायलॉग डिलीवरी भी बेहद कमाल की है। फिल्म में ऐसे कई सिटी मार डायलॉग्स है।Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदला

अभिनय
जॉन अब्राहम ने कमाल का काम किया है और इमराम हाशमी ने धांसू परफॉर्मेंस दी है। वहीं महेश मांजरेकर और अमोल गुप्ते ने भी अच्छा काम किया है। महेश मांजरेकर, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों का काम भी प्रभावित करता है। इन सभी का दमदार अवतार मुंबई सागा में देखने को मिला है।Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदला

निर्देशन
फिल्म मुंबई सागा में संजय गुप्ता का निर्देशन बेहद कमाल का है। उनके निर्देशन की तारीफ करनी बनती है। उन्होंने मुंबई के बैकड्राप को जिस तरह से फिल्माया गया है वो काबिले तारीफ है। ये कहा जा सकता है कि, बॉलीवुड ने लम्बे समय के बाद एक शानदार मसाला एंटरटेनर रिलीज की है।Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदला

बॉक्स आफिस
फिल्म को समीक्षकों की तरफ से भी काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। कई ​समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ की है। वहीं तरण आदर्श ने भी फिल्म को मसाला एंटरटेनर बताया है। साथ ही कलाकारों के किरदार की तारीफ की है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म बॉक्स आफिस पर अच्छी खासी कमाई कर सकती है।Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदला

Shilpa Shetty: सालों बाद फिल्म बाजीगर को लेकर शिल्पा शेट्टी ने सुनाया किस्सा, शाहरूख खान ने की थी मदद

Mumbai Saga Review: बदले की आग में जल रहे जॉन अब्राहम ले पाएंगे गायतोंडे से बदला

Sandeep Aur Pinky Faraar Movie Review: संदीप और पिंकी फरार देखने से पहले जाने कैंसी है फिल्म

Share this story