John Abraham Birthday: बिपाशा बसु को पता भी नहीं लगा और इस तरह जॉन अब्राहम ने कर ली प्रिया से शादी
आज बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जॉन अब्राहम का जन्मदिन है। आज उन्होंने अपनी जिंदगी के 48 साल पूरे कर लिए है। जॉन अब्राहम बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी फिट बॉडी, एक्शन की वजह से जाने जाते है। इसके अलावा जॉन अब्राहम की पर्सनल लाइफ भी काफी चर्चा में रहती है। आज हम आपको अभिनेता की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने जा रहे है जो इससे पहले शायद ही किसी को पता होगी। जॉन अब्राहम की पर्सनल लाइफ के बारे में बाते कम की जाती है। अभिनेता ने प्रिया रूंचाल के साथ शादी की है। जॉन अब्राहम और प्रिया रूंचाल के साथ उनकी प्रेम कहानी और शादी के बारे में कम ही लोगों को पता है। आइए जानते हैं कि कैसे शुरू हुई थी जॉन अब्राहम और प्रिया की प्रेम कहानी। इन दोनों की पहली मुलाकात जिम में हुई थी। उस वक्त अभिनेता जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु साथ में वर्कआउट के लिए जाते थे, ये दोनों उस वक्त रिलेशनशिप में थी। फिल्म इंडस्ट्री में जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु का रिश्ता काफी मशहूर है, दोनों ने एक साथ कई फिल्मों में काम करते करते रिश्ते में आ गए। दोनों के अफेयर के किस्से बॉलीवुड में उस वक्त आम हुआ करते थे। इसी बीच जिम में वर्कआउट करने के लिए प्रिया भी आने लगी थी। बात साल 2010 की है, इसी दौरान जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु के बीच प्रिया आ गई। दोनों के बीच अलग ही खिचड़ी पक रही थी जिसकी बिपाशा बसु को कानों कान खबर तक नहीं हुई। इन दोनों के बीच की नजदीकियां इतनी बढ़ गई कि बात शादी तक पहुंच गई। जब ये बात बिपाशा को पता चली कि जॉन की नजदीकियां प्रिया से बढ़ने लगी तो उन्होंने जॉन से किनारा कर लिया। इसके बाद साल 2014 में जॉन और प्रिया ने एक दूसरे से शादी कर ली। आज दोनों अपनी शादी शुदा लाइफ में खुश है। जॉन से शादी करने के बाद भी प्रिया लाइमलाइट से दूर ही रहना पसंद करती है। जब मैं अपनी पत्नी के साथ वक्त गुजार रहा होता हूं तो मुझे उस वक्त पैपराजी बिल्कुल भी पसंद नहीं। हालांकि अब जॉन और बिपाशा दोनों ही अपनी अपनी लाइफ में काफी आगे बढ़ गए है।
Krishna Shroff: नए बॉयफ्रेंड को किस करते नजर आई कृष्णा श्रॉफ, एक्स ने किया ये कमेंट
Hrithik Roshan: इस फिल्म में रजनीकांत के बेटे का किरदार निभा चुके है ऋतिक रोशन
TV Actress: टीवी की इन हसीनाओं ने बॉलीवुड में धाक जमाने के लिए कस ली है अपनी कमर