Mumbai Saga Trailer: रिलीज हुआ जॉन अब्राहम और इमरान हामशी की फिल्म मुंबई सागा का धमाकेदार ट्रेलर
करीब 7 महीने तक सिनेमाघर बंद होने के बाद अब फिल्मों की रिलीज का सिलसिला शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर एक नहीं बल्कि कई फिल्में रिलीज होने वाली है। इसी लिस्ट में इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम की फिल्म मुंबई सागा है। जिसका ट्रेलर आज कुछ समय पहले ही रिलीज किया गया है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार है। इसमें इमरान हाशमी और जॉन अब्राहम का दमदार एक्शन अंदाज दिखाई दे रहे है। फिल्म में आपको हैरतअंगेज एक्शन दिखाई देने वाले है। जो इससे पहले शायद ही आपने देखा होगा। वहीं अभिनेता जॉन अब्राहम का गैंगस्टर रोल बेहद धांसू लग रहा है। अभिनेता के इस अवतार को देखने के बाद फैंस के लिए फिल्म की रिलीज का इंतजार करना मुश्किल हो जाएगा। जॉन अब्राहम इस ट्रेलर में लोगों को मारते और खून खराबा करते हुए नजर आते है। फिल्म में जॉन अब्राहम के किरदार का नाम अमर्त्य राव होता है जो बाद में गैंगस्टर अमर्त्य राव बन जाता है। अगर हम फिल्म मुंबई सागा की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी अमर्त्य राव की होती है जो मुंबई की सड़कों पर पला बढ़ा है। लेकिन भाई की मौत के बाद वह गैंगस्टर बन जाता है। फिल्म में फिल्म में अमृता राव का कहर बढ़ता ही जा रहा है। जिसकी वजह से अब मुंबई पुलिस गैंगस्टर अमर्त्य राव को गिरफ्तार करना चाहती है। ऐसे में अभिनेता इमरान हाशमी की एंट्री होती है। फिल्म मुंबई सागा में अभिनेता इमरान हाशमी पुलिस के रोल में नजर आए हैं। इमरान हाशमी की झलक दिखाई देती है उसमें वो पुलिस की वर्दी में दिखाई हैं। अभिनेता इमरान हाशमी गैंगस्टर को मारने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार हो जाते हैं। लेकिन इसके लिए गैंगस्टर अमर्त्य राव को मारने के लिए 10 करोड़ का इनाम भी रखा जाता है। अब ऐसे में अभिनेता इमरान हाशमी कहते हैं कि, सवाल ये नहीं कि अमर्त्य मरेगा. सवाल ये है कि मैं 10 करोड़ा का करुंगा क्या? अगर हम बात करें अभिनेत्री काजल अग्रवाल की तो ट्रेलर में उनकी भी झलक दिखाई दी है। ट्रेलर में वो कहती हैं, अमर्त्य राव के भाई के साथ जो हुआ उसके बाद उसे कोई नहीं रोक पाएगा। इसके अलावा फिल्म महेश मांजरेकर, रोहित रॉय, सुनील शेट्टी की भी झलक दिखाई दी है। अगर बात करें फिल्म की तो इसका निर्देशन संजय गुप्ता ने किया है। जो इससे पहले कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।
फिल्म इसी साल 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के प्रड्यूसर भूषण कुमार, कृष्णा कुमार और अनुराधा गुप्ता है।
Taimur Ali Khan: छोटे भाई के जन्म के बाद कैसा है तैमूर अली खान का रिएक्शन
Sunny Leone: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा सनी लियोन और बच्चों का वीडियो, पापा को हग करते नजर आई निशा
Sara Ali Khan: करीना कपूर के घर छोटे भाई से मिलने पहुंची सारा अली खान, सामने आई तस्वीरें