Samachar Nama
×

अमेरिका में आज बाइडेन युग की शुरूआत, कड़ी सुरक्षा में होगा शपथ ग्रहण समारोह….

अमेरिका के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जो बाइडेन आज 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे है। अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरूआत होने जा रही है। बाइडेन के साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। अमेरिकी संसद में 6 फरवरी को
अमेरिका में आज बाइडेन युग की शुरूआत, कड़ी सुरक्षा में होगा शपथ ग्रहण समारोह….

अमेरिका के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जो बाइडेन आज 46वें अमेरिकी राष्ट्रपति के तौर पर शपथ लेने जा रहे है। अमेरिका में आज से बाइडेन युग की शुरूआत होने जा रही है। बाइडेन के साथ भारतीय मूल की कमला हैरिस उपराष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। अमेरिकी संसद में 6 फरवरी को हुई हिंसा के बाद वॉशिंगटन डीसी में कड़ी सुरक्षा कर दी है। करीब 25 हजार नेशनल गार्ड अमेरिकी बाइडेन की सुरक्षा में तैनात किए गए हैं।

अमेरिका में आज बाइडेन युग की शुरूआत, कड़ी सुरक्षा में होगा शपथ ग्रहण समारोह….शपथ ग्रहण के दौरान अमेरिका में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। एजेंसियों ने चेताया है कि डोनाल्ड ट्रम्प समर्थको के हथियारबंद समूह 50 राज्यों की राजधानी में जुटने की योजना तैयार कर रहे हैं। राजधानी वॉशिंगटन मं 24 जनवरी तक इमरजेंसी लगा दी गई है। बाइडने के शपथ ग्रहम समारोह को लेकर पूरा अमेरिका अलर्ट मोड़ पर है।

अमेरिका में आज बाइडेन युग की शुरूआत, कड़ी सुरक्षा में होगा शपथ ग्रहण समारोह….

बता दें कि 46वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे बाइडेन का शपथ ग्रहण समारोह इस बार कुछ अलग होगा। इसके चलते अमेरिका के लिए ये खास मौका है। इस समारोह पर भारतीयों की भी नजरें टिकी हुई हैं। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन सत्ता संभालते ही भारतीयों को पहले दिन एक बड़ी खुशखबरी दे सकते हैं। बाइडेन पहले दिन एक विधेयक पारित कर कानूनी दर्जे के बिना रह रहे करीब 1 करोड़ 10 लाख लोगों को 8 साल के लिए नागरिकता देने का प्रावधान करने वाले हैं। इस फैसले से करीब 5 लाख लोग भारतीय मूल के लोगों को फायदा हो सकता है।

Read More….
Farmers Protest Updates: ट्रैक्टर रैली पर आदेश देने से SC का इनकार, कहा-ये पुलिस का मामला…
US Presidential Inauguration 2021: राष्ट्रपति पद संभालते ही बड़ा फैसला लेंगे बाइडेन, अमेरिकी NRI को होगा फायदा….

Share this story