Samachar Nama
×

US Presidential Inauguration 2021: बाइडेन का शपथ ग्रहण आज, पहली बार समारोह में अमेरिका को सता रहा ये डर….

अमेरिका को आज 46वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। डेमोक्रेटिक जोसेफ आर बाइडेन जूनियर यानी जो बाइडेन आज अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अमेरिका में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद में बुधवार को भारतीय समयनुसार रात 10.30 बजे होगा। बाइडेन आज
US Presidential Inauguration 2021: बाइडेन का शपथ ग्रहण आज, पहली बार समारोह में अमेरिका को सता रहा ये डर….

अमेरिका को आज 46वां राष्ट्रपति मिलने जा रहा है। डेमोक्रेटिक जोसेफ आर बाइडेन जूनियर यानी जो बाइडेन आज अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अमेरिका में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यक्रम कैपिटल हिल यानी अमेरिकी संसद में बुधवार को भारतीय समयनुसार रात 10.30 बजे होगा। बाइडेन आज राष्ट्रपति पद की शपथ सिर्फ 23 शब्दों में लेने जा रहे है।

US Presidential Inauguration 2021: बाइडेन का शपथ ग्रहण आज, पहली बार समारोह में अमेरिका को सता रहा ये डर….

हालांकि, इस बार का समारोह हमेशा की तरह भव्य नहीं हो पाएगा। कोरोना महामारी के चलते बड़ी संख्या में भीड़ नहीं जुट पाएगी। इस बार एक हजार से 1200 लोग ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकेंगे। कोरोना वायरस के चलते सभी आगतुंकों के लिए हेल्थ प्रोटोकॉल रहेगा। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि अमेरिका में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में अमेरिकी नागरिकों से ही खतरा महसूस हो रहा है।

US Presidential Inauguration 2021: बाइडेन का शपथ ग्रहण आज, पहली बार समारोह में अमेरिका को सता रहा ये डर….

7 जनवरी को इलेक्टोरल वोट की काउंटिंग के दौरान कैपिटल हिल्स में हिंसा होने से चार लोगों की जान चली गई थी। उस वक्त डोनाल्ड ट्रम्प समर्थकों ने अमेरिकी संसद के भीतर घुसकर जमकर तोड़फोड़ की थी। इसके चलते अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियां ज्यादा ऐहतियात बरत रही है। पहले अमेरिकी संसद के दोनों सदनों के सांसदों को कुल मिलाकर 2 लाख टिकट दिए जाते थे। ये इन्हें संसदीय क्षेत्रों के लोगों में बांट देते थे। इस बार हर सांसद को सिर्फ 2 टिकट ही मिलेंगे। हर सांसद के साथ सिर्फ एक मेहमान आ सकता है।

Read More….
Farmers Protest Updates: ट्रैक्टर रैली पर आदेश देने से SC का इनकार, कहा-ये पुलिस का मामला…
US Presidential Inauguration 2021: राष्ट्रपति पद संभालते ही बड़ा फैसला लेंगे बाइडेन, अमेरिकी NRI को होगा फायदा….

Share this story