Samachar Nama
×

Unlock-4: झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में खुलेंगे होटल-मॉल और चलेंगी बसें

झारखंड़ सरकार ने शुक्रवार को अनलॉक के चौथे चरण के तहत राज्य में होटल-लॉज खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही स्थानीय बस सेवा को शुरू करने का ऐलान किया है। मॉल को दोबार खोले जाने पर भी फैसला हुआ है। देर रात राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अनलॉक-4 में राज्य
Unlock-4: झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में खुलेंगे होटल-मॉल और चलेंगी बसें

झारखंड़ सरकार ने शुक्रवार को अनलॉक के चौथे चरण के तहत राज्य में होटल-लॉज खोलने की अनुमति दे दी है। साथ ही स्थानीय बस सेवा को शुरू करने का ऐलान किया है। मॉल को दोबार खोले जाने पर भी फैसला हुआ है। देर रात राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। अनलॉक-4 में राज्य सरकार ने धार्मिक स्थल,  बार, शिक्षण संस्थान, आडिटोरियम, सिनेमा, सामाजिक, खेलकूद, शैक्षणिक, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अंतरराज्यीय बस सेवा को छोड़कर अन्य सभी  आर्थिक गतिविधियों में छूट दी है।

Unlock-4: झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में खुलेंगे होटल-मॉल और चलेंगी बसें

आपदा प्रबंधन अधिनिय के तहत अनलॉक के चौथे चरण में कुछ कुछ चीजों को छोड़कर सभी आर्थिक गतिविधियों को छूट दी गई है। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के जारी निर्देशों के अनुसार, लॉकडाउन अब 30 सितंबर तक बढ़ाया गया है। लेकिन निषिद्ध सेक्टर को छोड़कर अन्य इलाकों में कई तरह की गतिविधियों को फिर से खोलने को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। राज्य में कई तरह की चीजों पर अब भी पाबंदी बनी रहेगी। धार्मिक आयोजनों, स्वीमिंग पुल, इंटरटेनमेंट पार्क, कोचिंग, स्कूल-कॉलेज, जिम पर यथावत रोक जारी रहेगी।

Unlock-4: झारखंड सरकार का बड़ा ऐलान, राज्य में खुलेंगे होटल-मॉल और चलेंगी बसें

राज्य सरकार ने अनलॉक-4 के दौरान सैलून और ब्यूटी पार्लर पर रोक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा है। बता दें कि केंद्र सरकार ने पूरे देश में 25 मार्च से लॉकडाउन का ऐलान किया था। इसके बाद तमाम तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी गई थी लेकिन अब देश अनलॉक के चौथे चरण में प्रवेश करने जा रहा है। इस बीच इकोनॉमी को गति देने के लिए कई तरह की छूट दी गई है।

Read More…
Congress Campaign : सड़कों के बाद अब सोशल मीडिया पर कांग्रेस का बड़ा अभियान
LAC tension: भारत-चीन के बीच सैन्य स्तर की वार्ता अगले हफ्ते, इन मुद्दों पर बनेगी बात

Share this story