Samachar Nama
×

jharkhand : गांव के कुएं में गिरा हाथी, वन विभाग ने बाहर निकाला

झारखंड के खूंटी जिले में एक गांव के निवासियों को बुधवार सुबह एक ‘विशालकाय’ समस्या से सामना करना पड़ा, जिन्हें संभालना उनके लिए मुश्किल हो गया। दरअसल इस गांव के एक कुएं में हाथी गिरकर फंस गया था। इसलिए, उन्हे वन विभाग के अधिकारियों से मदद लेनी पड़ी, जिन्होंने हाथी को उस कुंए से निकालने
jharkhand : गांव के कुएं में गिरा हाथी, वन विभाग ने बाहर निकाला

झारखंड के खूंटी जिले में एक गांव के निवासियों को बुधवार सुबह एक ‘विशालकाय’ समस्या से सामना करना पड़ा, जिन्हें संभालना उनके लिए मुश्किल हो गया। दरअसल इस गांव के एक कुएं में हाथी गिरकर फंस गया था। इसलिए, उन्हे वन विभाग के अधिकारियों से मदद लेनी पड़ी, जिन्होंने हाथी को उस कुंए से निकालने में मदद की। एक अधिकारी ने कहा कि हाथी संभवत: मंगलवार रात को उकिमारी गांव के कुएं में गिरा होगा, हालांकि ग्रामीणों ने सुबह इस जंगली जानवर को देखा।

ग्रामीणों ने क्षेत्र के वन अधिकारियों को सूचित किया, जो अपने साथ एक जेसीबी लेकर आए। रैंप बनाने के लिए एक तरफ गड्ढा किया गया। बाद में हाथी को बाहर निकाल कर पास के वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

वन अधिकारियों ने कहा कि रात में भोजन की तलाश के दौरान हाथी कुएं में गिर गया होगा।

न्यूज सत्रोत आईएएनएस

Share this story