Samachar Nama
×

राजू हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपाें पर आया जावेद अख्तर का बयान

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर बीते दिनों यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनपर लगे आरोपों पर पूरा बॉलीवुड शॉक्ड हैं। वहीं कुछ सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतरे हैं। जिसमें अरशद वारसी, दिया मिर्जा और शरमन जोशी उनका समर्थन कर चुके हैं। अब राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में मशहूर लेखक और संगीतकार जावेद
राजू हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपाें पर आया जावेद अख्तर का बयान

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी पर बीते दिनों यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनपर लगे आरोपों पर पूरा बॉलीवुड शॉक्ड हैं। वहीं कुछ सेलेब्स उनके सपोर्ट में उतरे हैं। जिसमें अरशद वारसी, दिया मिर्जा और शरमन जोशी उनका समर्थन कर चुके हैं। अब राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में मशहूर लेखक और संगीतकार जावेद अख्तर का नाम भी शामिल हो गया हो गया।राजू हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपाें पर आया जावेद अख्तर का बयानहाल ही में जावेद अख्तर ने सोशल मीडिया पर राजकुमार हिरानी का बचाव करते हुए लिखा कि, वह फिल्म इंडस्ट्री के ‘सबसे शालीन’ व्यक्ति हैं। मैं 1965 में फिल्म उद्योग में आया था। इतने सालों बाद, अगर मुझसे पूछा जाए कि इस इंडस्ट्री में सबसे शालीन व्यक्ति कौन है तो शायद मेरे दिमाग में आने वाला पहला नाम राजू हिरानी है। जीबी शॉ ने कहा कि, ज्यादा अच्छा होना भी ज्यादा खतरनाक होता है।राजू हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपाें पर आया जावेद अख्तर का बयान

वहीं हाल ही में फिल्म संजू में काम कर चुकी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना ने हिरानी को सपोर्ट करते हुए कहा कि, मैं इस पूरे विवाद और आरोपों से बहुत उदास हूं। जो भी यह आरोप लगा रहा है वह बहुत बचकाना है। मैं इस बारे में सोच भी नहीं सकती। मैं उनके साथ काम कर चुकी हूं और वह मेरे लिए एक शानदार अनुभव रहा है। जब मैंने यह खबर सुनी तो मैं शॉक से ज्यादा उदास हो गई।राजू हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपाें पर आया जावेद अख्तर का बयान

वहीं अभिनेता शरमन जोशी ने सोशल मीडिया पर कहा कि, राजू सर, एकता, सच्चाई, दया, चरित्र और सम्मान वाले व्यक्ति हैं। ये गुण आजकल के लोगों में नहीं होते हैं। मैं उनसे बहुत प्रभावित हूं और उनसे सीखकर ही मैं एक बेहतर इंसान बना हूं। यह समय बीत जाएगा और मैं समझ सकता हूं कि यह समय कितना बुरा है। इसके अलावा और भी कई सितारों ने उनका पूरा सपोर्ट किया है।राजू हिरानी पर लगे यौन शोषण के आरोपाें पर आया जावेद अख्तर का बयान

Share this story