Samachar Nama
×

जन्माष्टमी विशेष: क्यों नहीं हुआ राधा कृष्ण का विवाह, जानिए कारण

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला हैं यह पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। जब कृष्ण का नाम आता हैं तो राधा रानी का नाम भी जरूर लिया जाता हैं जब श्रीकृष्ण का विवाह रुक्मणी के साथ हुआ। मगर इसके अलावा कृष्ण की कई पत्नियों का जिक्र मिलता हैं भगवान कृष्ण का नाम सदैव राधा
जन्माष्टमी विशेष: क्यों नहीं हुआ राधा कृष्ण का विवाह, जानिए कारण

कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार आने वाला हैं यह पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। जब कृष्ण का नाम आता हैं तो राधा रानी का नाम भी जरूर लिया जाता हैं जब श्रीकृष्ण का विवाह रुक्मणी के साथ हुआ। मगर इसके अलावा कृष्ण की कई पत्नियों का जिक्र मिलता हैं भगवान कृष्ण का नाम सदैव राधा के साथ ही लिया जाता हैं। राधा कृष्ण के प्रेम की मिसाले तो हर जगह दी जाती हैं लेकिन फिर भी उनका विवाह क्यों नहीं हुआ इस संबंध में कई सारी कथाएं प्रचलित हैं तो आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं तो आइए जानते हैं।जन्माष्टमी विशेष: क्यों नहीं हुआ राधा कृष्ण का विवाह, जानिए कारण

ऐसा कहा जाता है कि राधा जी उम्र में भगवान कृष्ण से बड़ी थी। जब वे बालपन में मिले थे तभी उन्हें प्रेम की अनुभूति हो गई थी और उसके बाद वे दोनों कभी एक दूसरे से मिले ही नहीं, इसी स्मृति को जीवन भर उन्होंने अपने साथ रखा। ऐसा कहा जाता हैं कि भगवान कृष्ण के वृंदावन से जाने के बाद वे कभी वापस लौटे ही नहीं और न ही राधा जी के कभी द्वारका जाने का जिक्र किया गया हैं।जन्माष्टमी विशेष: क्यों नहीं हुआ राधा कृष्ण का विवाह, जानिए कारण राधा रानी और कृष्ण का प्रेम आध्यात्मिक था। ऐसा कहा जाता हैं कि एक बार जब राधा ने कृष्ण जी से विवाह करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि कोई अपनी आत्मा से विवाह कैसे कर सकता हैं। इस तरह से राधा और कृष्ण का प्रेम ​भौतिक नहीं आत्मीय था। उन दोनों का एक ही असतित्व था। इस संबंध में एक और कथा मिलती हैं।जन्माष्टमी विशेष: क्यों नहीं हुआ राधा कृष्ण का विवाह, जानिए कारण

राधा और श्रीकृष्ण गोलोक में रहते थे। एक बार किसी बात को लेकर कृष्ण भक्त श्रीद्धमा से राधा जी की बहस हो गई थी जिसके बाद राधा ने उन्हें श्राप दिया कि तुम्हारा जन्म राक्षस योनि में होगा। श्रीद्धमा ने भी राधा को श्राप दिया कि वे धरती लोक पर जन्म लेकर सौ सालों तक अपने प्रियतम से वियोग सहेंगी। उसके बाद वे श्रीहरि की संगति को प्राप्त होंगी।जन्माष्टमी विशेष: क्यों नहीं हुआ राधा कृष्ण का विवाह, जानिए कारण

वही ऐसा भी कहते हैं कि ऋषि गर्ग ने कृष्ण को समझाया था कि उनका जन्म किसी बड़े उद्देश्य के लिए हुआ है और उनके जन्म के संबंध में कृष्ण को सारा रहस्य बता दिया था। जिसके बाद भगवान कृष्ण के अंदर पूरी तरह से बदलाव आ गया। उन्होंने अपने माता पिता को बंधन से मुक्त करवाया और कंस का वध किया। ऐसा माना जाता हैं कि उसके बाद कृष्ण जी राधा के पास कभी वापस नहीं लौटे।जन्माष्टमी विशेष: क्यों नहीं हुआ राधा कृष्ण का विवाह, जानिए कारण

 

Share this story