Samachar Nama
×

कर्ज से परेशान हैं तो परिवर्तिनी एकादशी पर करें ये उपाय

जयपुर। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जलझूलनी, जयंती और परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज भाद्रपद मास की एकादशी है। आज के दिन भगवान के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है, इसके साथ ही आज भगवान विष्णु की आराधना करने से तीनों लोकों में यश और वैभव की
कर्ज से परेशान हैं तो परिवर्तिनी एकादशी पर करें ये उपाय

जयपुर। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जलझूलनी, जयंती और परिवर्तिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आज भाद्रपद मास की एकादशी है। आज के दिन भगवान के वामन स्वरूप की पूजा की जाती है, इसके साथ ही आज भगवान विष्णु की आराधना करने से तीनों लोकों में यश और  वैभव की प्राप्ति होती है। आज परिवर्तिनी एकादशी में व्रत व उपवास करने से मनुष्य को मृत्यु के बाद बैकुंठ की प्राप्ति होती है।

कर्ज से परेशान हैं तो परिवर्तिनी एकादशी पर करें ये उपाय

परिवर्तिनी एकादशी पर दान पुण्य करने का विशेष महत्व है इसके साथ ही आज के दिन गरीबों को वस्त्र, धन, फल और मिठाई का दान करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति मिलती है इसके साथ ही आज के दिन व्रत करने से पुण्य की प्राप्ति होती है।  एकादशी के व्रत में नमक का सेवन नहीं करना चाहिए। आज के दिन कुछ खास उपाय करने से व्यक्ति को कई परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

कर्ज से परेशान हैं तो परिवर्तिनी एकादशी पर करें ये उपाय

  • अगर घर में पैसों की कमी चल रही है तो परिवर्तिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को केसर के दूध का अभिषेक करना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहती।

कर्ज से परेशान हैं तो परिवर्तिनी एकादशी पर करें ये उपाय

  • अगर कर्ज की स्थिती से उबरने के लिए आज के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और शाम के समय दीपक जलाएं। ऐसा करने से पीपल में भगवान विष्णु का निवास होता है ऐसा करने से जल्दी ही कर्ज मुक्ति मिलेती है।

Share this story