Samachar Nama
×

Jaipur Nagar Nigam Election 2020: ग्रेटर और हैरिटेज में 10 पोलिंग बूथ ऐसे जहां एक भी मतदाता नहीं…..

राजस्थान में नगर निगम चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा उबाल पर है। चुनाव प्रसार के लिए पार्षद प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। अब चुनाव में महज कुछ दो दिन का समय बचा है। निगम चुनाव को लेकर दिलचस्प स्थिति सामने आई है। जयपुर में 10 मतदान केंद्र
Jaipur Nagar Nigam Election 2020: ग्रेटर और हैरिटेज में 10 पोलिंग बूथ ऐसे जहां एक भी मतदाता नहीं…..

राजस्थान में नगर निगम चुनाव को लेकर सूबे का सियासी पारा उबाल पर है। चुनाव प्रसार के लिए पार्षद प्रत्याशी घर-घर जाकर वोट की अपील करते दिखाई दे रहे हैं। अब चुनाव में महज कुछ दो दिन का समय बचा है।  निगम चुनाव को लेकर दिलचस्प स्थिति सामने आई है। जयपुर में 10 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां एक भी मतदाता नहीं है। बावजूद इसके जिला प्रशासन के रिकॉर्ड में उन्हें मतदान केंद्र का दर्जा हासिल है।

Jaipur Nagar Nigam Election 2020: ग्रेटर और हैरिटेज में 10 पोलिंग बूथ ऐसे जहां एक भी मतदाता नहीं…..

ये बात अलग है कि इन मतदान केंद्रों पर वोटिंग के दौरान कोई पोलिंग पार्टी नहीं जाएगी। ना  ही किसी तरह की कोई ईवीएम मशीन लगाई जाएंगी। गौरतलब है कि  ग्रेटर में 2 और हैरिटेज के 8 मतदान केंद्र ऐसे हैं जहां मतदाताओं की संख्या शून्य है। ग्रेटर में वार्ड नंबर 52 की भाग संख्या 7 और वार्ड नंबर 105 की भाग संख्या 6 में एक भी मतदाता नहीं है। इसी तरह हैरिटेट के वार्ड नंबर 8 की भाग संख्या 5 और वार्ड 46 की भाग संख्या , वार्ड 50 की भाग संख्या 12, वार्ड 86 की भाग संख्या 10 और 11, वार्ड 83 की भाग संख्या 5,वार्ड 93 की भाग संख्या 6 और वार्ड नंबर 99 की भाग संख्या 1 में मतदाताओँ की संख्या जीरो है।

Jaipur Nagar Nigam Election 2020: ग्रेटर और हैरिटेज में 10 पोलिंग बूथ ऐसे जहां एक भी मतदाता नहीं…..

जिला प्रशासन का कहना है कि वार्ड परीसीमन और अन्य कारणों से यहां के मतदाता दूसरी जहह शिफ्ट हो गए। इस वजह से इन पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की संख्या शून्य पर आकर अटक गई। बता दें कि प्रदेश में 28 अक्टूबर और 1 नवंबर को निकाय चुनाव की वोटिंग होनी हैं।

Read More…
Uddhav Thackery: CM उद्धव ठाकरे का कंगना पर तंज,कहा- मुंबई को बदनाम करने की साजिश….
US Election 2020: अमेरिकी विदेश मंत्री-रक्षा मंत्री का भारत दौरा आज, कई समझौतों पर फैसलों की उम्मीद….

Share this story