Samachar Nama
×

Jaipur Nagar Nigam Election 2020: जयपुर हैरिटेज में थमा प्रचार, 29 को मतदान, एक घंटे ज्यादा होगी वोटिंग….

जयपुर हैरिटेज नगर निगम के चुनावों के लिए आज शाम 4 बजे थम गया है। प्रत्याशियो के समर्थकों ने अलसुबह से ही अपने क्षेत्र में जाकर ढोल नगाड़ों के साथ प्रचार किया और वोट बटोरने के लिए पूरा जोर लगा दिया। जयपुर हैरिटेज नगर निगम में 29 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। यहां सुबह
Jaipur Nagar Nigam Election 2020: जयपुर हैरिटेज में थमा प्रचार, 29 को मतदान, एक घंटे ज्यादा होगी वोटिंग….

जयपुर हैरिटेज नगर निगम के चुनावों के लिए आज शाम 4 बजे थम गया है। प्रत्याशियो के समर्थकों ने अलसुबह से ही अपने क्षेत्र में जाकर ढोल नगाड़ों के साथ प्रचार किया और वोट बटोरने के लिए पूरा जोर लगा दिया। जयपुर हैरिटेज नगर निगम में 29 अक्टूबर को वोटिंग होने वाली है। यहां सुबह 7.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मतदान होगा। कोरोना महामारी को देखते हुए इसि बार एक घंटे का समय मतदान के लिए और बढ़ाया गया है।

Jaipur Nagar Nigam Election 2020: जयपुर हैरिटेज में थमा प्रचार, 29 को मतदान, एक घंटे ज्यादा होगी वोटिंग….

जयपुर हैरिटेज में 430 प्रत्याशी अपने किस्मत आजमा रहे हैं। इनमें 200 उम्मीदवार बीजेपी और कांग्रेस के हैं। इसके अलावा 230 प्रत्याशी निर्दलीय, बसपा और आरएलपी सहित अन्य दलों के उम्मीदवार हैं। जानकारी के अनुसार, हैरिटेज नगर निगम में 100 वार्डों में 1581 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक मतमदान केंद्र पर एक कर्मचारी केवल मतदाताओं के हाथों में सैनिटाईज करेगा। मंगलवार को शहर में बने करीब 1941 मतदान केंद्रों को दमकल के 40 वाहनों से सैनिटाइज किया जाना है।

Jaipur Nagar Nigam Election 2020: जयपुर हैरिटेज में थमा प्रचार, 29 को मतदान, एक घंटे ज्यादा होगी वोटिंग….

निर्वाचन विभाग के अनुसार जयपुर हैरिटेज नगर निगम में 9 लाख 32 हजार 807 मतदाता है।जयपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी अन्तर सिंह नेहरा ने सोमवार को आदेश जारी कर नगर निगम जयपुर हेरिटेज के चुनाव 2020 को लेकर मतदान दिवसों से संबंधित निगम क्षेत्रों के कार्यालयों में अवकाश का ऐलान किया है। जयपुर हेरिटेज के निर्वाचन क्षेत्रों में 29 अक्टूबर को वोटिंग होनी है।  1 नवंबर को ग्रेटर के निवार्चन क्षेत्रों में मतदान होना है।

Read More….
Bihar Election 2020: पहले चरण की वोटिंग कल, जानें किस पार्टी क्या लगा दांव पर?
LoveJihaad: फरीदाबाद कांड को लेकर पीड़ित परिवार धरने पर बैठा, मां बोली, दोषियों का हो एनकाउंटर…..

Share this story