Samachar Nama
×

बनाएं अपने दिन को शुभ करें इस आरती से पूजा को सम्पन्न

जयपुर। गुरूवार या बृहस्पतिवार का दिन हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। गुरूवार के दिन इनकी पूजा करने का विशेष विधान है। बृहस्पति देव की पूजा व व्रत करने से बुद्धि और शिक्षा का आशिर्वाद मिलता है। वही गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन की
बनाएं अपने दिन को शुभ करें इस आरती से पूजा को सम्पन्न

जयपुर। गुरूवार या बृहस्पतिवार का दिन हिन्दू धर्म के अनुसार भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित है। गुरूवार के दिन इनकी पूजा करने का विशेष विधान है। बृहस्पति देव की पूजा व व्रत करने से बुद्धि और शिक्षा का आशिर्वाद मिलता है। वही गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से जीवन की परेशानियों का अन्त होता है व पूजा करने से धन, विद्या, पुत्र तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है इसके साथ ही परिवार में सुख तथा शांति बनी रहती है।

जीवन में अगर कोई भी परेशानी है जीवन के सुख दुख को हम केवल भगवान के सामने खुल के बोल सकते हैं और उनसे अपने जीवन की परेशानी को दूर करने के लिए प्रार्थना कर सकते हैं। बस मन में सच्ची भक्ति और विश्वास होना आवश्यक है।

जय-जय आरती राम तुम्हारी,

राम दयालु भक्त हितकारी।

 

जनहित प्रगटे हरि ब्रजधारी,

जन प्रह्लाद, प्रतिज्ञा पाली।

 

द्रुपदसुता को चीर बढ़ायो,

गज के काज पयादे धायो।

 

दस सिर बीस भुज तोरे,

तैंतीस कोटि देव बंदि छोरे

 

छत्र लिए सिर लक्ष्मण भ्राता,

आरती करत कौशल्या माता।

 

शुक्र शारद नारद मुनि ध्यावें,

भरत शत्रुघ्न चंवर ढुरावैं।

 

राम के चरण गहे महावीरा,

ध्रुव प्रह्लाद बालिसुत वीरा।

 

लंका जीती अवध हर‍ि आए,

सब संतन मिली मंगल गाए।

 

सीता सहित सिंहासन बैठे,

रामानंद स्वामी आरती गाए।

 

Share this story