Samachar Nama
×

नुकसानदायक होता है अश्वगंधा का अधिक सेवन, चेहरे पर भी पड़ता है असर

जयपुर, अश्वगंधा के प्रयोग से कई बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि होती है जिसका उपयोग अनेक रोगों की दवाइया बनाने के काम मे लिया जाता है। अश्वगंधा के प्रयोग से थायरॉयड व त्वचा संबंधी रोग तथा शरीर की दुर्बलता दूर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके
नुकसानदायक होता है अश्वगंधा का अधिक सेवन, चेहरे पर भी पड़ता है असर

जयपुर, अश्वगंधा के प्रयोग से कई बीमारियों को ठी‍क किया जा सकता है। यह एक आयुर्वेदिक औषधि होती है जिसका उपयोग अनेक रोगों की दवाइया बनाने के काम मे लिया जाता है। अश्वगंधा के प्रयोग से थायरॉयड व  त्वचा संबंधी रोग तथा शरीर की दुर्बलता दूर किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अधिक प्रयोग से नुकसान होता है। जिस तरह से अश्वगंधा के अनेक फायदे है उसी तरह से इसके नकारात्मक प्रभाव भी कम नहीं है। आइए जानते है अश्वगंधा अधिक प्रयोग से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं।Image result for पेट रोग

पेट के रोग

अश्वगंधा का सेवन अधिक करने से पेट की बिमारियां होनें की आशंका भी बनी रहती हैं। क्योंकि इसका सेवन करने से गैस बनने लगती है। इतना ही नहीं इसके सेवन से अल्सर की समस्या भी हो सकतीहै।

शरीर के विपरित रिएक्शन

अगर आप सूजन कम करने, जैसे रोगों से बचने के लिए अश्वगंधा का प्रयोग कर रहे हैं तो आपको अश्वगंधा का सेवन बंद कर देना चाहिए। क्योंकि इसके नियमित सेवन से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बहुत अधिक बढ़ जाती है जो शरीर के विपरीत असर करने लगती है।

नहीं करती है अन्य दवाएं असर

यदि आप किसी बीमारी की दवा ले रहे है तो अश्वगंधा का सेवन बंद कर दे। क्योंकि इसके असर के आगे अन्य दवाइयां काम नहीं करती है। इसलिए चिकित्सक से परामर्श कर लेना चाहिए। अन्य दवाइयों के साथ इसका विपरित असर भी पड़ सकता है।

बढ़ता है शरीर का तापमान

अश्वगंधा का सेवन करने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है, जिससे व्यक्ति को बुखार आने लगती है। यदि इसके नियमित सेवन से शरीर के तापमान में बदलाव दिखाई दे तो तुरंत प्रभाव से इसका सेवन बंद कर देना चाहिए। नहीं तो आपको कई सारे गलत परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि चिकित्सक की सलाह के बाद ही इसका सेवन करे।

Share this story