Samachar Nama
×

अाखिर क्यों कहा प्रियंका ने भरे पड़े हैं ऐसे लोग

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बयान दिया है। जिसके चलते वो इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि, हम पॉजिटिव खबरें देखना चाहते हैं और कामना करते हैं कि दुनिया में शांति हो, लेकिन सच्चाई यह है कि दुनिया अशांत है।
अाखिर क्यों कहा प्रियंका ने भरे पड़े हैं ऐसे लोग

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक बयान दिया है। जिसके चलते वो इस वक्त सुर्खियों में बनी हुई है। एक बातचीत के दौरान प्रियंका ने कहा कि, हम पॉजिटिव खबरें देखना चाहते हैं और कामना करते हैं कि दुनिया में शांति हो, लेकिन सच्चाई यह है कि दुनिया अशांत है। यह सेक्स और सेक्सुएलिटी की बात नहीं, शक्ति की बात है।

महिलाओं में सबसे आसानी से छीनी जाने वाली चीज उसका काम है। यह बहुत बुरा है। क्या हुआ अगर मैं हील्स पहनती हूं? क्या हुआ यदि मैं ड्रेस पहनती हूं? कहा जाता है कि स्रीत्व हमारी कमजोरी है, लेकिन ऐसा नहीं है। हम दयालु भी हो सकते हैं और कठोर भी।

प्रियंका के इन बातों के बाद सोशल मीडिया पर #MeToo कैंपेन की शुरुआत की गई। एक्ट्रेस अलायसा मिलानो ट्वीट कर लिखा कि, अगर कोई यौन उत्पीड़न या शोषण का शिकार हुआ है, तो वो me too लिख कर इस ट्वीट का रिप्लाई करें।

गौरतलब है कि पिछले दिनों हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री एंजेलिना जॉली और ग्वेनेथ पैल्ट्रो ने हॉलीवुड के एक प्रोड्यूसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
एंजेलिना जॉली ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, ‘मेरे करियर की शुरुआत में हार्वे के साथ मेरा बुरा अनुभव रहा। इसका नतीजा यह रहा कि, मैंने उनके साथ कभी काम नहीं किया और दूसरों को भी उनके साथ काम ना करने की सलाह दी। किसी भी फील्ड में महिलाओं के साथ इस तरह का बर्ताव स्वीकार नहीं किया जाएगा’।

वहीं पैल्ट्रो ने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘वेनस्टीन नें मुझे अपनी फिल्म ऐमा में लीड किरदार के लिए साइन किया, उसके बाद उसने मुझे होटल में अपने कमरे में बुलाया और मसाज करने के लिए कहा। मैं उस वक्त छोटी थी और मुझे कुछ समझ नहीं आया।’

Share this story