Samachar Nama
×

आईएसएल-5 : मुंबई की जीत की हैट्रिक, नार्थईस्ट की पहली हार

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी अपने अजेय क्रम को बरकरार नहीं रख सकी। मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को नार्थईस्ट युनाइटेड को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 1-0 से मात दी। यह नार्थईस्ट की इस सीजन में पहली हार है। हालांकि, मेजबान टीम घर
आईएसएल-5 : मुंबई की जीत की हैट्रिक, नार्थईस्ट की पहली हार

इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के पांचवें सीजन में शानदार शुरुआत करने वाली नार्थईस्ट युनाइटेड एफसी अपने अजेय क्रम को बरकरार नहीं रख सकी। मुंबई सिटी एफसी ने शुक्रवार को नार्थईस्ट युनाइटेड को यहां इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में 1-0 से मात दी। यह नार्थईस्ट की इस सीजन में पहली हार है। हालांकि, मेजबान टीम घर में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। अपने घरेलू मैदान पर उसने दो मैच ड्रॉ खेले थे और अब हार झेलनी पड़ी है।

नार्थईस्ट ने अभी तक अपने तीनों मैच घर से बाहर जीते हैं। उम्मीद थी की वह मुंबई के खिलाफ घर में जीत का खाता खोल लेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मुंबई की यह लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के साथ मुंबई 10 टीमों की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। उसके सात मैचों में चार जीत, एक ड्रॉ और दो हार के साथ 13 अंक हैं। एफसी गोवा और बेंगलुरू एफसी के भी 13-13 अंक हैं लेकिन गोलअंतर में दोनों टीमें मुंबई से आगे हैं, इसलिए क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

नार्थईस्ट एक स्थान खिसक कर पांचवें स्थान पर आ गई है। उसके छह मैचों में तीन जीत, दो ड्रॉ और एक हार के बाद 11 अंक हैं।

मैच की शुरुआत दोनों टीमों ने आक्रामकता के साथ की। मेजबान टीम को मैच के दूसरे मिनट में ही फ्री-किक मिली जिसका फायदा उठाने में वो कामयाब नहीं रहीं, लेकिन मुंबई ने हाथ आए मौके को छोड़ा नहीं और चौथे मिनट में ही गोल कर बढ़त ले ली।

मुंबई के लिए यह गोल पाउलो मचाडो ने किया। मुंबई को कॉर्नर मिला जिसे मचाडो ने लिया। नार्थईस्ट के शुभाशीष बोस ने इसका बचाव किया। गेंद अर्नाल्ड इसाको के पास आई जिन्होंने उसे मचाडो को दिया और इस खिलाड़ी ने नेट पर निशाना लगाया जो गोलकीपर के पास गया लेकिन गोलकीपर गलती से गेंद लेकर लाइन के अंदर थे और इसी कारण रैफरी ने इसे गोल करार दिया।

एक गोल से आगे होने के बाद मुंबई को दो येलो कार्ड मिले। नौवें मिनट में लुसियान गोइयान और 15वें मिनट में सेहनाज सिंह को पीला कार्ड मिला।

पहले हाफ के अंत तक मुंबई के पास एक गोल की बढ़त थी। मेजबान टीम भी पीछे रहने वाली नहीं थी। उसने कोशिशें जारी रखीं और 47वें मिनट में ओग्बेचे ने बाईं तरफ से भागते हुए गोलपोस्ट के सामने जुआन मास्किया को गेंद दी लेकिन शुभाशीष उनके बीच में आ गए।

गोल होता नहीं देखकर नार्थईस्ट ने बदलाव किया और 64वें मिनट में रोबर्ट लालथालमुआना को बाहर बुला कीगन पीइरेरा को मैदान पर उतारा। चार मिनट बाद मिटो ग्ररगिक को येलो कार्ड मिला। कीगन ने 72वें मिनट में गोल करने की कोशिश भी की लेकिन वह सीधे गोलकीपर के हाथों में गेंद को खेल बैठे।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story

Tags