Samachar Nama
×

क्या वर्किंग वुमन ज्यादा रोमांटिक होती है ?

एक नए अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने जो रिपोर्ट जारी की है उससे पता चलता है कि जो महिलाएं कामकाजी होती है वो अन्य महिलाओं के मुकाबले अधिक स्वस्थ होती है। अध्ययन में ये पाया गया कि कामकाजी महिलाएं, घर पर रहने वाली महिलाओं की तुलना में एक बेहतर मां भी साबित होने के साथ-साथ
क्या वर्किंग वुमन ज्यादा रोमांटिक होती है ?

एक नए अध्ययन के बाद वैज्ञानिकों ने जो रिपोर्ट जारी की है उससे पता चलता है कि जो महिलाएं कामकाजी होती है वो अन्य महिलाओं के मुकाबले अधिक स्वस्थ होती है। अध्ययन में ये पाया गया कि कामकाजी महिलाएं, घर पर रहने वाली महिलाओं की तुलना में एक बेहतर मां भी साबित होने के साथ-साथ डिप्रेशन की भी शिकार नहीं होती है। हालांकि काम करने वाली महिलाओं में पार्ट टाइम काम करने वाली और फुल टाइम काम करने वाली महिलाओं के स्वास्थ्य में कोई भी अंतर नहीं पाया गया है।

वैज्ञानिकों ने पाया है कि घर पर रहने वाली महिलाएं सामाजिक रूप से बाहर के वातावरण से पूरी तरह से अलग हो जाती है। जो कि उनकी निराश होने की संभावना बढ़ा सकता हैं। इसके अलावा पूरे दिन घर पर अपने बच्चों के साथ रहने वाली महिलाएं भी कभी-कभी तनाव का शिकार हो जाती है और उनको इस तनाव से कुछ हद तक राहत तब मिलती है जब उनके बच्चे स्कूल जाना शुरू कर देते हैं।

इस अध्ययन के जो परिणाम थे वो 1991 में शुरू किए गए एक सर्वे के अनुसार किए गए थे जिसमें कि आर्कान्सास, कैलिफ़ोर्निया, मैसाचुसेट्स, उत्तरी कैरोलिना, पेंसिल्वेनिया, वर्जीनिया, वाशिंगटन जैसे शहर शामिल थे। शोधकर्ताओं ने देखा कि सप्ताह में 32 घंटे तक काम करने वाली महिलाओं के साथ 25 प्रतिशत तक महिलाएं पार्ट टाइम काम भी करती है उनमें तनाव का लेवल घरेलू महिलाओं से काफी कम पाया गया था। इसके साथ ही वैज्ञानिकों ने महिलाओं से उनके काम के साथ-साथ वे पारिवारिक जीवन को कैसे हैंडल करती है इसके बारे में भी कुछ सवाल किए गए।

शोधकर्ताओं ने ये भी देखा कि काम करने वाली महिलाओं का अपने परिवार के साथ उन्हें कई बातों पर उनका विरोध झेलना पड़ता है। इसके अलावा वैज्ञानिकों ने कामकाजी महिलाओं और घर पर रहने वाली महिलाओं के बीच अपने पति से रोमांस में किस तरह से बदलाव आ जाता है ये भी जानने की कोशिश की, तो उन्होंने पाया कि कामकाजी महिलाओं और घर पर रहने वाली महिलाओं के अपने पार्टनर के साथ रोमांस करने में कोई भी बदलाव नहीं आता है।

 

Share this story