Samachar Nama
×

क्या मछलियों में होती है कोई पर्सेनेलिटी ?

एक नए अध्ययन से वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि किसी फिल्म की तरह पानी के नीचे होने वाली फाइट में किसी मछली के जीतने के चांस उसके आक्रामकता के लेवल और पर्सेनेलिटी पर निर्भर करती है ना कि मछली के साइज पर। University of Exeter and Texas A&M University के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययनों
क्या मछलियों में होती है कोई पर्सेनेलिटी ?

एक नए अध्ययन से वैज्ञानिकों ने खुलासा किया है कि किसी फिल्म की तरह पानी के नीचे होने वाली फाइट में किसी मछली के जीतने के चांस उसके आक्रामकता के लेवल और पर्सेनेलिटी पर निर्भर करती है ना कि मछली के साइज पर। University of Exeter and Texas A&M University के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययनों में मछलियों के इस व्यवहार के बारे में पता लगाया।

अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने sheepshead swordtail मछली को चुना और उसे एक मछली के टैंक में रखा जिसमें और मछलियां पहले से थी। शोधकर्ताओं ने फिर मछलियों को खाने के लिए आपस में लड़ाने के लिए उकसाया। इस टैंक में मेल और फीमेल दोनों तरह की मछलियों शामिल थी।

अध्ययन के बाद ये पाया गया खाने के लिए की गई इस लड़ाई में पुरुषों बेहद ही आक्रामकता से लड़े जबकि मादा में कम आक्रामकता दिखाई दी। वैज्ञानिकों का कहना था कि हमें आश्चर्य हुआ कि निश्चित रूप से आक्रामक व्यक्तित्व वाली मछली चाहे वो साइज में छोटी ही क्यों ना हों, अपने से बड़ी मछली को मात दे सकती है। जब खाने के लिए लड़ाई करने की बात आती है तो ये देखा गया कि मछली का व्यक्तित्व और अस्तित्व को बचाए रखने के लिए वो बड़ी मछली पर भी काफी भारी पड़ती है।

वैज्ञानिकों ने बताया कि जानवरों का किसी तरह का व्यक्तित्व होना उनके व्यवहार में साफ तौर पर देखा जा सकता है। जिसे वे अक्सर दोहराते रहते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे व्यक्तित्व के कुछ गुण उनके माता-पिता से उन्हें जेनेटिक्ली मिले हैं। इस बात के भी सबूत पाए गए कि कुछ मानव निर्मित प्रोडक्ट मछली के व्यक्तित्व को बर्बाद कर रहे हैं।

Share this story