Samachar Nama
×

क्या धर्म की कोई सीमा होती है? आइए जानते हैं

इस बात का जवाब स्वामी परम हंस अड़गड़ानंद ने कुछ इस प्रकार से दिया है कि “श्रीमदभगवत गीता भाष्य” इसका मतलब होता है कि गीता से साभार। दोस्तों जब भगवान ने घरती माता को बनाया था तब कोई देश नहीं था और ना ही कोई धर्म था। बस केवल एक धर्म था कि ईश्वर एक
क्या धर्म की कोई सीमा होती है? आइए जानते हैं

इस बात का जवाब स्वामी परम हंस अड़गड़ानंद ने कुछ इस प्रकार से दिया है कि “श्रीमदभगवत गीता भाष्य” इसका मतलब होता है कि गीता से साभार। दोस्तों जब भगवान ने घरती माता को बनाया था तब कोई देश नहीं था और ना ही कोई धर्म था। बस केवल एक धर्म था कि ईश्वर एक होता है बस उसके रूप अनेक होते हैं।

मगर आज हमने कई देश बना दिए कई धर्म बना दिए। तो क्या उनकी कोई सीमा है, नहीं। मनुष्य के दुखों को मिटाना और सहज सुख को प्राप्त करने के साधन होने से धर्म की सीमा मानव मात्र तक है। मुनष्यों के लिए सबसे बड़ा धर्म यही है।

धर्म की कोई सीमा नहीं होती है। आप चाहें किसी भी देश में चले जाएं या दुनिया के आखिरी कौने में चले जाएं। आपको धर्म मानने वाले जरूर मिलेंगे। जहां तक मनुष्य का शरीर जाता है। वहां तक धर्म का देश है। आज मनुष्य धर्म की खोज में दूर-दूर तक चला जाता है। मगर उसे धर्म की प्राप्ति नहीं होती है। क्योंकि जिस धर्म को वो खोज रहा है वो उसके अन्दर ही निवास करता है।

धर्म किसी न किसी रूप में हर जन्म में होता है

आज हम यह सुनते हैं कि हमारी दुनिया के अलावा भी किसी ओर ग्रह पर जीवन होगा तो क्या वहां पर कोई धर्म नहीं होगा। वहां पर भगवान को मानने वाले नहीं होंगे, नहीं दोस्तों वहां का अपना ही धर्म होगा। गीता में जिस युद्ध के बारे में कहा गया है कि युद्ध में विजय मिल गई तो क्या उसकी हार नहीं हो सकती है।

भय से मुक्ति क्या होती है

अपने सभी कामों से मुक्ति पाकर उस परम पिता परमेश्वर को प्राप्त कर लेना ही धर्म होता है। ईश्वर के रास्ते में बीज का नाश नहीं होता। इसका अभ्यास करना भी जन्म मृत्यु के भय को बाहर करने वाला होता है।

यही मानव मात्र का धर्मशास्त्र है। यही मानव का मानव दर्शन है। गीता धर्म को करीब से जानने का सागर है। या फिर यूं कहें कि  गीता में धर्म के बारे में लिखा हुआ है।

तो अब जान चुके होंगे की धर्म का कोई स्थान या जगह नहीं होती और ना ही धर्म की कोई सीमा होती हैं। धर्म सभी सीमाओं से उपर होता है।

Share this story