Samachar Nama
×

खून संबंधी बिमारियों को दूर करने में सहायक है –किशमिश

जयपुर, किशमिश कोई नया नाम नहीं है इसके बारे में हम सब बहुत अच्छे से जानते है। पर क्या आपको यह पता है कि किशमिश हमारे शरीर के लिए कितना फायदेंमंद है। ये हमारे शरीर में खून से संबंधित होनें वाली बिमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। मलेरिया टॉयफाय़ व डैंगू जैसे रोग
खून संबंधी बिमारियों को दूर करने में सहायक है –किशमिश

जयपुर, किशमिश कोई नया नाम नहीं है इसके बारे में हम सब बहुत अच्छे से जानते है। पर क्या आपको यह पता है कि किशमिश हमारे शरीर के लिए कितना फायदेंमंद है। ये हमारे शरीर में खून से संबंधित होनें वाली बिमारियों में रामबाण की तरह काम करता है। मलेरिया टॉयफाय़ व डैंगू जैसे रोग होनें पर मरीज के खून से प्लेटलेट्स की संख्या बहुत तेजी से गिरती है। और प्लेटलेट्स का गिरना बहुत खतरनाक होता है। अगर समय से इसका इलाज नहीं किया जाए तो मरीज की जान भी जा सकती है। ऐसे में डॉक्टर्स मरीज को तुरंत प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले आहार खाने की सलाह देते है।  इस समय में किशमिश एक ऐसा आहार है जो रोगी के प्लेटलेट्स बढाने में बहुत सहायक होता है। शरीरर में प्लेटलेट्स की संख्या कम होनें की स्थिति को थ्रोम्बोसाइटोपीनिया कहा जाता है। एक स्वस्थ व्यक्ति के खून में डेढ लाख से लेकर साढे चार लाख प्रति माइक्रोलीटर प्लेटलेट्स होते है। कुछ खास तरह कि दवाइया जैसे केंसर कीमोथेरिपी ट्रीटमेंट अधिक एल्कोहल सेवन के साथ ही डेंगू जैसी बिमारियों से इनकी संख्या तेजी से गिरती है। लेकिन घबराए नहीं कुछ आहारों का प्रयोग कर इसे बढाया जा सकता है। प्लेटलेट्स को बढ़ाने वाले आहारो में किशमिश को प्रमुख माना जाता है। आइए आपको बताते है किशमिश के बारे में……..खून संबंधी बिमारियों को दूर करने में सहायक है –किशमिश

किशमिश में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके सेवन से प्लेटलेट्स की मात्रा को बढ़ाया जा सकता है। साथ ही यह शरीर को मजबूत भी बनाता है। किशमिश का उपयोग आप कई प्रकार से कर सकते है। जैसे सब्जी आइसक्रीम  सलाद या स्नेक्स के तौर पर। किशमिश में फ्रक्टोज व ग्लूकोज काफी मात्रा में पाया जाता है। जिससे शरीर का एनर्जी लेवल बढ़ता है। और शरीर की कमजोरी दूर होती है।खून संबंधी बिमारियों को दूर करने में सहायक है –किशमिश

रात को सोते समय एक कप पानी में कुछ किशमिश भिगों दे सुबह उठकर पानी को पी जाए और किशमिश को चबा चबा कर खाए। रोज किशमिश का पानी पीने से कोलस्ट्रोल घटता है। इसके रोजाना सेवन करने से आपकी पाचन शक्ति मजबूत हो जाएगी। जिससे आप अच्छा महसूस करेंगे।

इन पोषक तत्वों से भरपूर है किशमिश

कैलोरी, सैचुरेटेड फैट, अनसैचुरेटेड फैट, मोनोसैचुरेटेड फैट, कोलेस्ट्रोल, सोडियम, पोटैशियम, कार्बोहाइड्रोटस, डाइट्री फाइबर्स, शुगर, व प्रोटीन इन सब के अलावा किशमिश में कैल्शियम व आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।खून संबंधी बिमारियों को दूर करने में सहायक है –किशमिश

ये है किशमिश के अन्य फायदे

किशमिश के पानी में आयरन व कॉपर की बी कॉम्पलेक्स की मात्रा भरपूर होती है। यह खून की कमीं को दूर शरीर को मजबूत बनाता है। जो सीधे एनिमिया से लड़ने की शक्ति प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें पाया जाने वाला कॉपर लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण करता है। वहीं किशमिश में विटामिन ए व  बीटा कैरोटीन और कैरोटीनाइड होता है। जो आंखो के लिए विशेष फायदेमंद होता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण होते है। इसके  नियमित सेवन से मसल्स डेमेज, मोतियाबिंद जैसे आंखो के रोग नहीं होते है।

Share this story