Samachar Nama
×

IPL 2021, MI vs RCB:मुंबई इंडियंस के ये पांच खिलाड़ी कभी भी मैच पलटने का रखते हैं दम

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच के तहत आरसीबी से भिड़ंना है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच उद्घाटन मैच के तहत 9 अप्रैल को भिड़ंत होगी। मुंबई इंडियंस पिछले कुछ सीजन से शानदार फॉर्म में रही है और इसलिए वह जीत के साथ
IPL 2021, MI vs RCB:मुंबई इंडियंस के ये पांच खिलाड़ी कभी  भी मैच पलटने का रखते हैं दम

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। पांच बार की खिताब विजेता मुंबई इंडियंस को आईपीएल 2021 के अपने पहले मैच के तहत आरसीबी से भिड़ंना है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच उद्घाटन मैच के तहत 9 अप्रैल को भिड़ंत होगी। मुंबई इंडियंस पिछले कुछ सीजन से शानदार फॉर्म में रही है और इसलिए वह जीत के साथ आगाज करना चाहेगी।वैसे हम यहां मुंबई इंडियंस के उन पांच खिलाड़ियों के नाम बता रहे हैं जो कभी भी मैच पलटने का दम रखते हैं।

IPL 2021: आकाश चोपड़ा ने बताया उस टीम का नाम जो मुंबई इंडियंस को देगी टक्कर

IPL 2021, MI vs RCB:मुंबई इंडियंस के ये पांच खिलाड़ी कभी  भी मैच पलटने का रखते हैं दम
रोहित शर्मा – मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा टी 20 के बेहतरीन बल्लेबाज हैं । वह अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी तो करते ही हैं, वहीं अपनी कप्तानी से भी टीम को जीत दिलाने का काम करते हैं।रोहित शर्मा आरसीबी के खिलाफ मैच में अपनी टीम के लिए अहम साबित होंगे।

Moeen Ali पर भड़की Taslima Nasreen , कहा- क्रिकेट नहीं खेल रहे होते तो ISIS में शामिल हो जाते

IPL 2021, MI vs RCB:मुंबई इंडियंस के ये पांच खिलाड़ी कभी  भी मैच पलटने का रखते हैं दम
ईशान किशन – स्टार खिलाड़ी ईशान किशन हाल ही के समय में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने टी 20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के डेब्यू मैच में अर्धशतक भी जड़ा ।वहीं इससे पहले आईपीएल 2020 के तहत मुंबई इंडियंस को चैंपियन बनाने में उन्होंने बल्ले से योगदान दिया था। ईशान किशन इस बार भी मुंबई के लिए मैच जिताऊ प्रदर्शन कर सकते हैं।

IPL 2021: विराट नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी को रोल मॉडल मानते हैं देवदत्त पडिक्कल

IPL 2021, MI vs RCB:मुंबई इंडियंस के ये पांच खिलाड़ी कभी  भी मैच पलटने का रखते हैं दम

हार्दिक पांड्या – मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर विभाग को हार्दिक पांड्या मजबूत करते हैं। वह गेंद और बल्ले से अपनी टीम के लिए योगदान देते हैं। हार्दिक पांड्या ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी क्षण मैच पलटने का दम रखते हैं।

IPL 2021, MI vs RCB:मुंबई इंडियंस के ये पांच खिलाड़ी कभी  भी मैच पलटने का रखते हैं दम

ट्रेंट बोल्ट- मुंबई इंडियंस में ट्रेंट बोल्ट ने अपनी जगह बनाई है ।वह बुमराह के साथ मिलकर मुंबई की टीम का तेज गेंदबाज विभाग मजबत करते हैं। ट्रेंट बोल्ट भी अपने मैच जिताऊ प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैंं।

IPL 2021, MI vs RCB:मुंबई इंडियंस के ये पांच खिलाड़ी कभी  भी मैच पलटने का रखते हैं दम
सूर्यकुमार यादव — मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टीम को मध्यक्रम में मजबूत करते हैं। पिछले सीजन के तहत उन्होंने शानदार पारियां खेली थीं।हाल ही के समय में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी किया है।

Share this story