IPL 2021: मैक्सवेल ने जड़ा ऐसा छक्का विकेट के पीछे ऋषभ पंत हुए हैरान, स्टंप माइक में कैद हुई आवाज
जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल बड़ी पारी तो नहीं खेल सके ,लेकिन उन्होंने ऐसा छक्का लगाया कि हर कोई हैरान रह गया। ग्लेन मैक्सवेल के छक्के को देखकर विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत भी हैरान रह गए , उन्होंने मजेदार कमेंट किया और उनकी बात स्टंप माइक में जाकर कैद हो गई।
बता दें कि आरसीबी की पारी के सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने अमित मिश्रा की गेंद पर एक लंबा छक्का लगाया और तभी पंत ने विकेट के पीछे से मजेदार कमेंट किया। अमित मिश्रा की गेंद पर जैसे ही ग्लेन मैक्सवेल ने लॉन्ग ऑन पर छक्का लगाया तो वैसे ही विकेट के पीछे खड़े पंत ने कहा , बहुत तेज घुमाया ये ।
सोशल मीडिया पर पंत का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। वैसे मुकाबले में अमित मिश्रा ने छक्का खाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल को पवेलियन की राह दिखाई। आरसीबी ने मुकाबले में 1 रन से रोमांचक जीत दर्ज करने का काम किया।
Pat Cummins के बाद अब Brett Lee ने Corona की जंग में भारत के लिए दिया दान
आरसीबी की जीत में बड़ा योगदान एबी डीविलियर्स का रहा है जिन्होंने 42 गेंदों में तीन चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 75 रनों की पारी खेली । डीविलियर्स के पारी के दम पर आरसीबी की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन ही बना सकी। आरसीबी ने 14 वें सीजन की पांचवीं जीत दर्ज करके अंक तालिका पर टॉप पर पहुंचने पर कब्जा किया है।रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अब तक अंक तालिका में द 10 प्वाइंट्स हो गए हैं। 
— Cricket Unlimi (@CricketUnlimi) April 27, 2021

