Samachar Nama
×

IPL 2020,DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 111 का लक्ष्य

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।।आईपीएल का 51 वहां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी है । मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।पहले खेलते हुए दिल्ली के बल्लेबाज फ्लाप रहे और टीम एक बड़ा स्कोर भी नहीं खड़ा कर
IPL 2020,DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 111 का लक्ष्य

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।।आईपीएल का 51 वहां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जारी है । मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।पहले खेलते हुए दिल्ली के बल्लेबाज फ्लाप रहे और टीम एक बड़ा स्कोर भी नहीं खड़ा कर पाई।

IPL 2020,DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 111 का लक्ष्यदिल्ली कैपिटल्स ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 110 रन बनाए। दिल्ली के सर्वाधिक 29 गेंदों में 25 रन की पारी कप्तान श्रेयस अय्यर ने खेली। वहीं ऋषभ पंत के बल्ले से 24 गेंदों में 21 रन निकले । इसके अलावा शिमरोन हेटमायर (11), आर अश्विन (12) कगिसो रबाडा (12) और पृथ्वी शॉ (10) ने छोटी पारियों का योगदान दिया।मुंबई इंडियंस के लिए ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने तीन- तीन विकेट लिए।इसके अलावा एक-एक विकेट नाथन कूल्टर नाइल और राहुल चाहर को भी मिला।

IPL 2020,DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 111 का लक्ष्य

मुंबई के खिलाफ दुबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज वैसा प्रर्दशन नहीं कर पाए जिसकी उम्मीद थी। इसलिए माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की जीत का दारोमदार प्रमुख रूप से गेंदबाजों पर रहने वाला है।

IPL 2020,DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 111 का लक्ष्य

मुंबई इंडियंस के पास बड़े बल्लेबाज हैं जो टीम को आसानी से लक्ष्य तक पहुंचा सकते हैं। बता दें कि टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है जबकि दिल्ली करना चाहती है। दिल्ली कैपिटल्स मुंबई के खिलाफ भी जीत की उम्मीद लेकर ही उतरी है। हालांकि टीम को जीत इतनी आसान  से नसीब नहीं होने वाली है । मुंबई इंडियंस  विजय रथ पर सवार है और वह अब इससे उतरना नहीं चाहेगी।।  दिखना दिलचस्प रहने वाला है  कि दिल्ली और मुंबई के इस भिड़ंत में कौन बाजी मार पाता है।

IPL 2020,DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को दिया 111 का लक्ष्य

æ

Share this story