Samachar Nama
×

IPL 2020 के लिए अब इस टीम से जुड़े ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट आईपीएल 2020 में अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ट्रेंट बोल्ट दिल्ली कैपिटल्स से मुंबई इंडियंस के लिए स्थानांतरित हुए हैं। दिल्ली के सहमालिक पार्थ जिंदल ने बोल्ट को मुंबई इंडियंस के साथ अगले सीजन में खेलने की अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।बता दें कि बोल्ट आईपीएल में 33 मुकाबलों में 38 विकेट ले चुके हैं।
IPL 2020 के लिए अब इस टीम से जुड़े  ट्रेंट बोल्ट

जयपुर( स्पोर्ट्स डेस्क) आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों के बीच ट्रेडिंग जारी है और इस सूची में अब दो नाम और जुड़ गए हैं। दरअसल दिल्ली की टीम का हिस्सा ट्रेंट बोल्ट अब सीजन13 में मुंबई इंडियंस टीम  के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। वहीं अंकित राजपूत अगले सीजन में पंजाब की जगह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले हैं।

IPL 2020 के लिए अब इस टीम से जुड़े  ट्रेंट बोल्ट मुंबई इंडियंस ने ट्रेंट बोल्ट को दिल्ली कैपिटल्स से लिया है ।दिल्ली कैपिटल्स के सहमालिक पार्थ जिंदल ने बोल्ट को मुंबई इंडियंस के साथ अगले सीजन में खेलने के लिए अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं। गौरतलब है कि बोल्ट ने आईपीएल में डेब्यू 2014 में किया था और दिल्ली कैपिटल्स के लिए 2018 और 2019 में खेले। IPL 2020 के लिए अब इस टीम से जुड़े  ट्रेंट बोल्ट वह 33 मुकाबलों में 38 विकेट ले चुके हैं। ट्रेंट बोल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहते हुए 14 मुकाबलों में 18 विकेट हासिल किए हैं। आईपीएल में ट्रेंट बोल्ट हैदराबाद और केकेआर के लिए भी खेल चुके हैं। बता दें कि ट्रेंट बोल्ट ने  दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी बढ़िया किया था उन्होंने कई मुकाबलों में अपनी घातक गेंदबाज़ी के दम पर टीम को जीत के दरवाजे  पर पहुंचाया।   IPL 2020 के लिए अब इस टीम से जुड़े  ट्रेंट बोल्ट दिल्ली कैपिटल्स को अब  अगले सीजन में इस घातक गेंदबाज़ी की कमी भी खल सकती है। वहीं दूसरी ओर ट्रेंट बोल्ट जैसे  दमदार गेंदबाज़  के आने से  मुंबई इंडियंस मजबूत होने वाली है । बता दें कि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा हैं और  ट्रेंट बोल्ट पहली दफा  रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलेंगे। इससे पहले वह ट्रेंट बोल्ट दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा रहते हुए श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेले हैं। IPL 2020 के लिए अब इस टीम से जुड़े  ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट आईपीएल 2020 में अब मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। ट्रेंट बोल्ट दिल्ली कैपिटल्स से मुंबई इंडियंस के लिए स्थानांतरित हुए हैं। दिल्ली के सहमालिक पार्थ जिंदल ने बोल्ट को मुंबई इंडियंस के साथ अगले सीजन में खेलने की अपनी शुभकामनाएं भी दी हैं।बता दें कि बोल्ट आईपीएल में 33 मुकाबलों में 38 विकेट ले चुके हैं। IPL 2020 के लिए अब इस टीम से जुड़े ट्रेंट बोल्ट

Share this story