Samachar Nama
×

IPL 2020:रोहित शर्मा ने किया खुलासा , बताया कैसे पांचवीं बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 में इतिहास रचते हुए मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार खिताब जीता । फाइनल में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा किया । वैसे मुंबई इंडियंस की इस सफलता के बारे में कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बड़ा
IPL 2020:रोहित शर्मा ने किया खुलासा , बताया कैसे  पांचवीं बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क।। आईपीएल 2020 में इतिहास रचते हुए मुंबई इंडियंस ने पांचवीं बार खिताब जीता । फाइनल में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 5 विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा किया । वैसे मुंबई इंडियंस की इस सफलता के बारे में कप्तान रोहित शर्मा ने खुद बड़ा खुलासा किया है।रोहित शर्मा ने बताया है कि आईपीएल की ट्रॉफी मुंबई इंडियंस ने क्यों और किस वजह से जीती ।

जानिए तीन कारण, क्यों Rohit Sharma हैं भारत की T20 टीम के कप्तान बनने के हकदार

IPL 2020:रोहित शर्मा ने किया खुलासा , बताया कैसे  पांचवीं बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस रोहित शर्मा ने अपने साथियों को बताया कि पूरे टूर्नामेंट के दौरान मैदान पर वे अनुशासित रहे और यही कारण कि वे खिताब जीत पाए। बता दें कि मुंबई इंडियंस के आधिकारिक ट्विटर हैंडिल से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें रोहित शर्मा ने तमाम बातों का जिक्र किया है।रोहित शर्मा ने अपनी बात करते हुए कहा, सबसे पहले हम सभी को बहुत-बहुत बधाई।हमारे लिए यह एक शानदार सीजन था, हमारा सीजन अगस्त में शुरु नहीं हुआ था , बल्कि हमने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी।

AUS vs IND : क्यों टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को आसानी से हरा देगी ऑस्ट्रेलिया, इस दिग्गज ने बताई वजह

IPL 2020:रोहित शर्मा ने किया खुलासा , बताया कैसे  पांचवीं बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस मुझे याद है कि जून में कुछ समय के दौरान हमने तैयारी शुरु की थी और कभी यह आसान नहीं होने वाला था। बता दें कि कोरोना वायरस के संकट की वजह से आईपीएल के 13 वें सीजन का आयोजन सितंबर और नवंबर के महीने में किया गया।कोरोना कॉल में इस टूर्नामेंट में भाग लेने को लेकर मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों ने अपने आपको काफी अनुशासित रखा। रोहित शर्मा ने आगे कहा, जो लोग इस टूर्नामेंट में मुंबई इंडियंस के लिए नहीं खेल पाए हैं , मैं उन्हें उनकी निरंतर ऊर्जा के लिए धन्यवाद देना चाहू्ंगा, वे काफी सकारात्मक थे और हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि वे प्लेइंग इलेवन में नहीं होने से निराश हैं। बता दें कि मुंबई इंडियंस ने पूरे टूर्नामेंट में चैंपियन टीम की तरह प्रदर्शन किया और अंत में खिताब अपने नाम किया।

टीम में नहीं चुने जाने के बाद Mohammad amir ने मिस्बाह उल हक पर ऐसे कसा तंज

IPL 2020:रोहित शर्मा ने किया खुलासा , बताया कैसे  पांचवीं बार चैंपियन बनी मुंबई इंडियंस

Share this story