Samachar Nama
×

IPL 2020: 103 गेंदें खेलने के बाद भी छक्का नहीं लगा पाए बेन स्टोक्स, शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। बेन स्टोक्स अब तक आईपीएल 2020 में अपना जलवा दिखाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को 32 गेंदों में दो चौकों की मदद से 30 रन की पारी खेली । अपनी इस पारी के दौरान बेन स्टोक्स ने कोई छक्का नहीं लगाया। इसी के साथ बेन स्टोक्स के
IPL 2020: 103 गेंदें  खेलने के  बाद भी छक्का नहीं लगा पाए बेन स्टोक्स,  शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज

जयपुर स्पोर्ट्स डेस्क। बेन स्टोक्स अब तक आईपीएल 2020 में अपना जलवा दिखाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ गुरुवार को 32 गेंदों में दो चौकों की मदद से 30 रन की पारी खेली । अपनी इस पारी के दौरान बेन स्टोक्स ने कोई छक्का नहीं लगाया। इसी के साथ बेन स्टोक्स के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया है।

IPL 2020, RR VS SRH: राजस्थान रॉयल्स के बैटिंग ऑर्डर पर भड़के गावस्कर, दिया बड़ा बयान
IPL 2020: 103 गेंदें  खेलने के  बाद भी छक्का नहीं लगा पाए बेन स्टोक्स,  शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज बता दें कि बेन स्टोक्स ने आईपीएल के 13 वें सीजन में अब तक 5 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 22.00 की औसत और 106.79 के स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। इस दौरान बेन स्टोक्स ने 14 चौके जड़े हैं। इन पांच मुकाबलों में स्टोक्स अब तक 103 गेंदों का सामना कर चुके हैं और हैरानी वाली बात है यह है कि अब तक उनके बल्ले से एक छक्का भी नहीं निकला है।

IPL 2020:कगिसो रबाडा ने बताया, क्यों यूएई की पिचों पर तेज गेंदबाजों को मिल रही है सफलता

IPL 2020: 103 गेंदें  खेलने के  बाद भी छक्का नहीं लगा पाए बेन स्टोक्स,  शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज अब बेन स्टोक्स का नाम भी उस लिस्ट में जुड़ गया है जिन्होंने बिना कोई छक्का जड़े सबसे ज्यादा गेंदें खेली हैं। गौर किया जाए तो इस सूची में पहला नाम मनदीप सिंह का आता है उन्होंने आईपीएल 2013 के दौरान बिना कोई छक्का लगाए 223 गेंदें खेली थीं। वहीं दूसरे नंबर पर हनुमा विहारी हैं उन्होंने आईपीएल 2013 में बिना कोई छक्के जड़े 142 गेंदें खेल डाली थीं।

IPL 2020 टूर्नामेंट से बाहर हुए ड्वेन ब्रावो ने फैंस से की खास अपील, जानिए क्या कुछ कहा

IPL 2020: 103 गेंदें  खेलने के  बाद भी छक्का नहीं लगा पाए बेन स्टोक्स,  शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज तीसरे क्रम पर नितिन सैनी हैं जिन्होंने 2012 के आईपीएल में बिना छक्के लगाए 136 गेंदों खेलीं। आपको इस लिस्ट में दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण का नाम भी मिलता है , जिन्होंने बिना छक्के जड़े 134 गेंदें खेली थीं। वहीं चेतेश्वर पुजारा ने आईपीएल 2014 में बिना छक्का जड़े 124 गेंदें खेली थीं। गौरतलब है कि राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के लिए बेन स्टोक्स को 12.50 करोड़ की मोटी रकम दांव पर लगाकर अपने साथ जोड़ा है।

IPL 2020: 103 गेंदें  खेलने के  बाद भी छक्का नहीं लगा पाए बेन स्टोक्स,  शर्मनाक रिकॉर्ड हुआ दर्ज

Share this story