Samachar Nama
×

IPL-13 : मुंबई ने कोलकाता को 49 रनों से दी मात

मुंबई इंडयिंस ने बुधवार को आईपीएल-13 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया। शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाए। कोलकाता 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी। कोलकाता के लिए कप्तान
IPL-13 : मुंबई ने कोलकाता को 49 रनों से दी मात

मुंबई इंडयिंस ने बुधवार को आईपीएल-13 के अपने दूसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हरा दिया। शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए मैच में मुंबई ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 195 रन बनाए। कोलकाता 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी।

कोलकाता के लिए कप्तान दिनेश कार्तिक ने 30 और नीतीश राणा ने 24 रन बनाए। आखिरी में पैट कमिंस ने 12 गेंदों पर चार छक्के और एक चौके की मदद से 33 रन बनाए।

मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बाउल्ट, जेम्स पैटिनसन ने दो-दो विकेट लिए।

मुंबई के लिए रोहित शर्मा ने 80 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 54 गेंदों का सामना कर तीन चौके और चार छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव ने 28 गेंदों पर 47 रन बनाए। उनकी पारी में छह चौके और एक छक्का शामिल रहा।

कोलकाता के लिए शिवम मावी ने दो विकेट लिए। सुनील नरेन और आंद्रे रसेल को एक-एक विकेट मिला।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस

Share this story