Samachar Nama
×

International community मध्य अफ्रीकी गणराज्य को स्थिर बनाने में मदद दे

संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि चांग च्वन ने 21 जनवरी को सुरक्षा परिषद में मध्य अफ्रीकी गणराज्य के मसले को परामर्श के दौरान संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सुरक्षित परिस्थिति को स्थिर बनाने को मदद देने और सहायता और विकास सहयोग को बढ़ाने की अपील की। चांग च्वन
International community मध्य अफ्रीकी गणराज्य को स्थिर बनाने में मदद दे

संयुक्त राष्ट्र संघ स्थित स्थायी चीनी प्रतिनिधि चांग च्वन ने 21 जनवरी को सुरक्षा परिषद में मध्य अफ्रीकी गणराज्य के मसले को परामर्श के दौरान संबोधित करते हुए अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सुरक्षित परिस्थिति को स्थिर बनाने को मदद देने और सहायता और विकास सहयोग को बढ़ाने की अपील की। चांग च्वन ने कहा कि चीन मध्य अफ्रीकी गणराज्य के संबंधित पक्षों से राष्ट्र और जनता के हितों को प्राथमिकता देकर अदालत के अंतिम सुनवाई का सम्मान करने और राष्ट्रीय कानूनी ढांचे में विवादों का शांतिपूर्ण समाधान करने की अपील की।

चांग च्वन ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को सुरक्षा टुकड़ी के निर्माण के लिए मध्य अफ्रीकी गणराज्य की सरकार को मदद देनी चाहिए, ताकि वह यथाशीघ्र ही स्थिरता की रक्षा करने और सीमा पर नियंत्रित करने का प्रमुख कर्तव्य निभा सके। सुरक्षा परिषद को इस देश के खिलाफ हथियारों की पाबंदी लगानी चाहिए, ताकि इस देश की सुरक्षा क्षमता को उन्नत कर सके।

चांग ने कहा कि मध्य अफ्रीकी गणराज्य अफ्रीका में चीन का अच्छा दोस्त, अच्छा साझेदार और अच्छा भाई है। चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर मध्य अफ्रीकी गणराज्य की शांति व विकास के लिए योगदान देगा।

news source आईएएनएस

Share this story